फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Companies making health supplements will have to take license from the center

हेल्थ सप्लीमेंट बनाने वाली कंपनियों को केंद्र से लेना होगा लाइसेंस

Sat, 02 Apr 2022 01:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Companies making health supplements will have to take license from the center
मोहाली। अब हेल्थ सप्लीमेंट व इससे जुड़ी दवाइयाें वाले उद्योगों या कंपनियों को केंद्र सरकार से लाइसेंस लेना होगा। केंद्र सरकार ने लाइसेंस जारी करने के नियमों में बदलाव किया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार की तरफ से इस संबंधी एक पत्र जिला सेहत विभाग को पत्र भेजा गया है। जिला सेहत अधिकारी डॉ. सुभाष कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पत्र मिलने के बाद इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया है। उन्होंने कंपनियों को भी पहल के आधार पर यह काम पूरा करने की हिदायत दी है। जिला सेहत विभाग को लिखे पत्र में कहा गया है कि जिले की संबंधित सारी कंपनियों या उद्योगों को पंजाब सरकार से मिले। लाइसेंस के डाटा को अब केंद्र सरकार के फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पोर्टल में तब्दील करना होगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा व मापदंड अथॉरिटी के नियमों के मुताबिक ऐसी कंपनियों को अब तक राज्य सरकार की ओर से लाइसेंस दिए जाते थे। नए नियमों के तहत अब केंद्र सरकार के संस्थान फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया
विज्ञापन

से लाइसेंस लेना होगा।
उद्योग लाइसेंस ट्रांसफर करवाएं
जिला सेहत अधिकारी ने बताया कि अब तक दो मीट्रिक टन उत्पादन करने वाले उद्योग को पंजाब सरकार व इससे अधिक उत्पादन करने वाले को केंद्र सरकार की ओर से लाइसेंस जारी किया जाता था। अब हेल्थ सप्लीमेंट बनाने वाले सारे उद्योगों को केंद्र सरकार ही लाइसेंस जारी करेगी। ऐसे उद्योग पहल के आधार पर अपना लाइसेंस ट्रांसफर करवा लें। इस संबंधी कंपनियां केंद्र के फूड सप्लाई विभाग की वेबसाइट www.foscos.fssai.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed