फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Comedian BN Sharma came forward for Shri Ram temple to be built in Ayodhya

अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर के लिए हास्य कलाकार बीएन शर्मा आए आगे

Tue, 23 Feb 2021 02:05 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Comedian BN Sharma came forward for Shri Ram temple to be built in Ayodhya
मोहाली। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए चल रहे जन संपर्क एवं धन-संग्रह मुहिम में सहयोग के लिए अब पॉलीवुड के कलाकार भी आगे आने लगे हैं। इस नेक काम के लिए नामी कॉमेडी कलाकार बीएन शर्मा ने पहल की है। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए 51111 रुपये का चेक श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र समिति को सौंपा हैं। इसके साथ ही उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील की है कि वह भी अपनी क्षमता के अनुसार श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग करें।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जनवरी से जन संपर्क एवं धन-संग्रह मुहिम चल रही है। इस अवसर पर बिक्रम सिंह एवं नगर संयोजक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समिति मोहाली बृजमोहन जोशी ने बताया कि यह अभियान 27 फरवरी को संपन्न होना है। जो भी व्यक्ति इस मुहिम में अपना सहयोग देना चाहते हैं, वह आगे आ सकते हैं। इसके लिए उन्हें मोबाइल नंबर 9646112644 और 9805045601 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मोहाली शहर के लोगों में श्रीराम मंदिर निर्माण के प्रति भारी उत्साह है। इस काम में मंदिर कमेटियां और महिला संकीर्तन मंडलियां भी प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए सम्पूर्ण समाज से सहयोग के लिए घर-घर संपर्क कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी लोग धर्म, जाति, संप्रदाय, राजनीति से ऊपर उठकर अपनी क्षमता के अनुसार गिलहरी की भांति तन, मन, धन से सहयोग कर रहें हैं। उन्होंने सभी से अपील की है कि भव्य मंदिर निर्माण में सहयोग देकर इस नेक काम के भागीदार बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed