फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Collision between tipper and trolley in Kurali; Tipper driver dies, two injured

Mohali News: कुराली में टिप्पर और ट्राले में टक्कर<bha>;</bha> टिप्पर चालक की मौत, दो घायल

Thu, 26 Dec 2024 12:57 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:57 PM IST
विज्ञापन
Collision between tipper and trolley in Kurali; Tipper driver dies, two injured
कुराली। रेलवे फ्लाईओवर पर टिप्पर और लकड़ी से भरे ट्राले के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में टिप्पर चालक की मौत हो गई। इस हादसे में ट्राले के चालक समेत दो लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार यह हादसा बुधवार तड़के करीब तीन बजे रेलवे फ्लाईओवर पर हुआ। इस दौरान रूपनगर की ओर से आ रहे लकड़ी से भरे ट्राले की दूसरी ओर सामने से आ रहे एक टिप्पर से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर से दोनों ही गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस टक्कर में टिप्पर के बीच फंसने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, टिप्पर का क्लीनर राजेश कुमार निवासी बरेली और ट्राले का चालक उमेश कुमार घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

मृतक टिप्पर चालक की पहचान नन्हे कुमार के रूप में हुई है, वह एक निजी कंपनी का टिप्पर चलाता था। यह हादसा उस समय हुआ जब कुराली की ओर जा रहा टिप्पर रेलवे फ्लाईओवर से नीचे आ रहा था, जबकि ट्राला फ्लाईओवर पर ऊपर से आ रहा था। हादसे के दौरान मृतक टिप्पर चालक बुरी तरह से फंस गया। कई घंटे तक कड़ी मशक्कत करके उसका शव क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। घायल राजेश कुमार और उमेश कुमार को कुराली सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक टिप्पर चालक के शव और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मेरठ-----कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्टेडियम में मेरठ महोत्सव के तहत वॉलीबाल प्रतियोगिता भ्डि़ते ि

मेरठ-----कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्टेडियम में मेरठ महोत्सव के तहत वॉलीबाल प्रतियोगिता भ्डि़ते ि- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed