फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Code of conduct over Development works of six crores will start from next week

आचार संहिता खत्म... अगले हफ्ते से शुरू होंगे छह करोड़ के विकास कार्य

Sun, 21 Feb 2021 02:02 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Code of conduct over Development works of six crores will start from next week
जीरकपुर। नगर परिषद चुनाव के चलते विकास कार्यों पर लगी रोक 20 फरवरी से हट गई है। अब शहर में लगभग छह करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत अगले हफ्ते से हो जाएगी। यह जानकारी ईओ संदीप तिवाड़ी ने दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर में ड्रेनेज लाइन बिछाने और एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने के अलावा सड़कों का नवीनीकरण करवाया जाएगा। सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्र बलटाना में बरसात के दिनों में पानी गलियों में भर जाता है। लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने एक करोड़ 28 लाख रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। इस संबंधी सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी हैं। बलटाना में ड्रेनेज लाइन बिछने की बाद करीब 50 हजार से अधिक लोगों को बरसाती पानी की समस्या से निजात मिलेगी। इसके अलावा सड़कों के नवीनीकरण पर लगभग 80 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

एलईडी लाइटों पर खर्च होंगे चार करोड़
साल 2018 में शहर की पुरानी स्ट्रीट लाइटों को बदलकर उसकी जगह नई एलईडी लाइटें लगाने का फैसला लिया गया था। इस परियोजना को मंजूरी मिलते-मिलते दो साल लग गए। इसके बाद कोविड के चलते यह काम लटका रहा। अब जब परियोजना शुरू करने का समय आया तो राज्य में चुनाव आचार संहिता लग गई। आचार संहिता हटने के बाद शहर में करीब चार करोड़ से 11 हजार नई एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्
निकाय चुनाव के मद्देनजर राज्य में लगाई आचार संहिता शनिवार से हट गई है। अब शहर में विकास कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे। - संदीप तिवाड़ी, ईओ, जीरकपुर नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed