{"_id":"68d6fd5174d074354d08bd09","slug":"cockroach-found-in-an-arch-on-vip-road-complaint-lodged-with-food-supply-department-and-dc-mohali-mohali-news-c-71-1-mli1010-133944-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: वीआईपी रोड पर चाप में निकला कॉकरोच, फूड सप्लाई विभाग व डीसी मोहाली को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: वीआईपी रोड पर चाप में निकला कॉकरोच, फूड सप्लाई विभाग व डीसी मोहाली को दी शिकायत
विज्ञापन
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर स्थित एक फूड प्लाजा में खाने में कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया है। ग्राहक ने इसकी शिकायत फूड सप्लाई विभाग, डीसी मोहाली, एसडीएम डेरा बस्सी को की है। दो दिन बीतने के बाद भी दुकानदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की गई है। रोष प्रकट कर ग्राहक आनंद मेहता निवासी गुलाबगढ़ रोड डेराबस्सी ने बताया कि वह बीते बुधवार शाम करीब 6 बजे वीआईपी रोड पर स्थित एक फूड प्लाजा में परिवार के साथ कुछ खाने गया था। परिवार ने मोमोज, चाप और स्प्रिंग रोल ऑर्डर किए। ऑर्डर आने पर जब परिवार खाने लगा तो एक चाप में से एक कॉकरोच निकला। इसकी बाकायदा वीडियो बनाई और दुकानदार को दिखाई। दुकानदार देखकर भी आनाकानी करने लगे। इसकी शिकायत ऑन लाइन फूड सप्लाई विभाग, डीसी मोहाली और एसडीएम डेराबस्सी को की थी। शिकायतकर्ता आनंद मेहता ने बताया की दो दिन बीत जाने के बाद भी उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नही हुई है। उन्होंने बताया के ऐसा खाना परोसने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि ऐसा खाकर कोई बीमार ना हो। उन्होंने फूड सप्लाई विभाग व जिला प्रशासन से दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
हमारे पास अभी कोई शिकायत नही आई है। ऐसा ना हो कि ग्राहक ने किसी गलत मेल आईडी पर शिकायत कर दी हो। बाकी मैं चेक करवा लेता हूं, जैसे ही शिकायत आएगी साथ की साथ कार्रवाई कर दी जाएगी। - रवी कुमार, फूड सप्लाई विभाग मोहाली
विज्ञापन
हमारे पास अभी कोई शिकायत नही आई है। ऐसा ना हो कि ग्राहक ने किसी गलत मेल आईडी पर शिकायत कर दी हो। बाकी मैं चेक करवा लेता हूं, जैसे ही शिकायत आएगी साथ की साथ कार्रवाई कर दी जाएगी। - रवी कुमार, फूड सप्लाई विभाग मोहाली
विज्ञापन