फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   CM named the white tigress cubs, one Abhay and the other Aryan

Mohali News: सीएम ने सफेद बाघिन के शावकों का किया नामकरण, एक अभय और दूसरा आर्यन

Fri, 01 Aug 2025 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 01 Aug 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
CM named the white tigress cubs, one Abhay and the other Aryan
जीरकपुर के छतबीड़ जू में पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान।   संवाद
बिन्नू ढिल्लों संग चिड़ियाघर पहुंचे पंजाब के सीएम भगवंत मान, बोले- सारस हैं जू के ब्रांड एंबेसडर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। अब आपको जल्द ही छतबीड़ चिड़ियाघर का अंदाज कुछ बदला हुआ नजर आ सकता है। वजह है पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का छतबीड़ का दौरा। वह सोमवार को छतबीड़ चिडि़याघर पहुंचे और बाघिन के दो शावकों का नामकरण किया। एक का नाम अभय और दूसरे का नाम आर्यन रखा। इतना ही नहीं सीएम ने छतबीड़ जू में करीब दो घंटे अपने दोस्त बिन्नू ढिल्लों के साथ बिताए और जू को और बेहतर बनाने के लिए चर्चा की।

श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर भट्ठा साहिब गुरुद्वारा रोपड़ में नतमस्तक होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान छतबीड़ जू पहुंचे। जैसे ही उनके आने की जानकारी मिली तो छतबीड़ जू का प्रशासनिक अमला चौकस हो गया। इस विजिट के दौरान उनके साथ उनके दोस्त और पंजाबी फिल्मों के कॉमेडियन बिन्नू ढिल्लों व उनके पारिवारिक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


जू प्रबंधकों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के दौरे की कोई जानकारी नहीं थी। यह उनको तब पता चला, जब मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे कर्मचारी उनके आने से पहले जू पहुंच गए। टीम ने जू के सुरक्षा प्रबंधों की जांच की। इस दौरान चिड़ियाघर के डायरेक्टर नीरज गुप्ता पहले से मौजूद थे। चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन धरमिंदर शर्मा भी मौके पर पहुंचे। अचानक किए गए दौरे के दौरान सीएम ने चिड़ियाघर का मुआयना किया और बेहतर बनाने के लिए जू प्रबंधकों को सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी देते हुए जू एजुकेशन ऑफिसर हरपाल सिंह ने बताया कि दो नवजात सफेद शावकों का नामकरण भी मुख्यमंत्री ने किया। उन्होंने बताया कि सफेद बाघिन के एक बच्चे का नाम अभय और दूसरे का नाम आर्यन रखा गया है। दोनों अभी छोटे हैं और फिलहाल विशेष निरीक्षण में हैं। उनको जल्द ही पर्यटकों के देखने के लिए बाड़े में छोड़ा जाएगा। हरपाल सिंह ने बताया कि दौरे के दौरान सीएम भगवंत मान ने सारस को जू एंबेसडर का खिताब भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed