फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   cm darshan didar yatra mohali, train dipart, religious place

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन दीदार यात्रा का आगाज

Thu, 10 Mar 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Thu, 10 Mar 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
cm darshan didar yatra mohali, train dipart, religious place
एक्सीडेंट ‌रिलीफ ट्रेन - फोटो : google

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा शुरू शुरू की है। यह यात्रा लोगों में भाईचारे की भावना को मजबूत बनाएगी। यह बात सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने वीरवार को कहीं। उन्होंने खरड़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन को श्री हजूर साहिब के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


इस मौके पर चंदूमाजरा ने कहा कि खरड़ हलके में आज का दिन ऐतिहासिक है। इस स्कीम के तहत दस हजार से अधिक श्रद्धालु हजूर साहिब सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। इस स्कीम के तहत संगतों को सभी धर्मों के तीर्थ स्थानों के मुफ्त दर्शन करवाए जा रहे हैं। जिसका खर्र्च राज्य सरकार उठाएगी। इस यात्रा के तहत संगत को हजूर साहिब, काशी, माता वैष्णो देवी, सालसार धाम और अजमेर शरीफ दरगाह की यात्रा करवाई जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खरड़ रेलवे स्टेशन से जन शताब्दी अमृतसर और जन शताब्दी को दोबारा शुरू करवाया जाएगा। इसके अलावा शहर सहित आनंदपुर साहिब के रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इसके लिए रेल मंत्री ने भी हामी भर दी है। वहीं, डीसी डीएस मांगट ने बताया कि हजूर साहिब के दर्शन के लिए गए श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से जिला शिक्षा अफसर मेवा सिंह सिद्धू  बतौर नोडल अफसर तैनात किए गए हैं। उनके साथ गुरचरण सिंह अंकड़ा, सुनीता शर्मा और हरदीप सिंह एएफएसओ भी शामिल हैं। इसके अलाव गाड़ी में मेडिकल टीम को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर चेयरमैन जिला  परषिद परमजीत कौर बडाली, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर, एसपी हेडक्वार्टर हरपाल सिंह, अजमेर सिंह, चरणजीत सिंह कालेवाल, एसडीएम अमनिंदर कौर, प्रधान नगर काउंसिल अंजू चंद्र, साहिब सिंह बडाली, जसवंत सिंह भुल्लर, नरदेव सिह आकड़ी, ओएसडी हरदेव सिंह हरपालपुर, पूर्व प्रधान गुरप्रेम सिंह रामाणा, मनजीत सिंह और हरपाल सिंह मनदीप सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed