{"_id":"68950b051668130ac30b06e7","slug":"clear-the-area-around-ghaggar-river-clean-sukhna-cho-soon-mohali-news-c-71-1-mli1010-132117-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: घग्गर नदी के आसपास का क्षेत्र करें खाली, सुखना-चो की जल्द करें सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: घग्गर नदी के आसपास का क्षेत्र करें खाली, सुखना-चो की जल्द करें सफाई
विज्ञापन
जीरकपुर-डेराबस्सी। पहाड़ों में हो रही बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखकर मोहाली जिला प्रशासन ने घग्गर के आसपास का क्षेत्र खाली करने को कहा है। इसके अलावा सुखना-चो की सफाई को जल्द से जल्द पूरा करने के आदेश भी दिए हैं। घग्गर नदी के तिवाना तट पर पानी के अति प्रवाह के कारण आई दरार का ड्रेनेज विभाग को तुरंत मरम्मत करने को कहा है। जिला प्रशासन का कहना है कि सुखना-चो और घग्गर दरिया में यदि ज्यादा बाढ़ आती है, तो उसके लिए टीम पूरी तरह तैयार है। संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा संपर्क बना हुआ है। लोग घग्गर दरिया से दूरी बनाए रखें और आसपास की जमीन-झुग्गियों को खाली कर दें।
सुखना-चो और घग्गर में आई बाढ़ का जायजा लेने के लिए डीसी मोहाली ने जीरकपुर के बलटाना और गाजीपुर क्षेत्र का दौरा किया। इसके बाद मुबारिकपुर काजवे की हालात का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि सुखना-चो में बाढ़ का पानी छोड़े जाने और घग्गर दरिया में पहाड़ों से आए बरसाती पानी के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस दौरान डीसी ने सुखना-चो की बाकी रहती सफाई को जल्द से जल्द पूरा करने के आदेश भी दिए। इसके बाद डीसी कोमल मित्तल ने घग्गर दरिया के हालात देखकर आसपास के क्षेत्र को खाली करने की लोगों से अपील की। डीसी ने कहा कि जीरकपुर और डेराबस्सी में स्थिति सामान्य है लेकिन पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश की वजह से प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। इस दौरान डीसी मोहाली कोमल मित्तल के साथ एसडीएम अमित गुप्ता, कार्यकारी अधिकारी जगजीत सिंह जज, एमई चरणपाल सिंह, ड्रेनेज विभाग के जेई चेतन शर्मा, सेनेटरी इंस्पेक्टर राम गोपाल भी मौजूद रहे। डीसी मोहाली ने कहा कि समय पर सफाई होने की वजह से बाढ़ का पानी सामान्य रूप से निकल गया। 2023 में सुखना-चो में आई बाढ़ से थाना, पार्क व आसपास के इलाके और पुल को काफी नुकसान पहुंचा था।
मुबारकपुर कॉजवे स्थल पर पुल बनाने की संभावना तलाशें
डीसी कोमल मित्तल ने लोगों की मांग पर ध्यान देते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग को मुबारकपुर कॉजवे स्थल पर एक पुल बनाने की संभावना का अध्ययन करने निर्देश दिए। उपायुक्त कोमल मित्तल ने ड्रेनेज विभाग और स्थानीय निकाय के अधिकारियों को सुखना-चो में पानी के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए गाद निकालने की प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता को चालू बरसात के मौसम में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गाद निकालने और सुदृढ़ीकरण कार्यों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने का निर्देश दिया। एसडीएम अमित गुप्ता ने उपायुक्त को बताया कि बुधवार को ओवरफ्लो के दौरान सुखना-चो का जलस्तर 55,000 क्यूसेक तक पहुंचने के बाद अब जल प्रवाह सामान्य हो गया है।