फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cleanliness should become a public awareness campaign and Panchkula should become number 1 in cleanliness : Bharat Bhushan

स्वच्छता को जनजागरण अभियान बना पंचकूला को बनाए स्वच्छता में नंबर-1 : भारत भूषण

Thu, 21 Aug 2025 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness should become a public awareness campaign and Panchkula should become number 1 in cleanliness : Bharat Bhushan
पंचकूला। शहर को स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल स्थान पर लाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के बैनर तले पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर-1 के कांफ्रेंस हाॅल में मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती व स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। भारती ने स्वच्छता को जनजागरण अभियान बनाकर पंचकूला को नंबर-1 स्वच्छ व साफ सुथरा शहर बनाने की अपील की। स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि सभी समाज सेवक के रूप में कार्य कर स्वच्छता अभियान के तहत पंचकूला को साफ सुथरा व हरा-भरा शहर बनाएं।
विज्ञापन

ओएसडी भारत भूषण भारती व कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने बैठक में पंचकूला को स्वच्छता रैंकिंग में राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 10 पर लाने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई। इसके अलावा जनप्रतिनिधि भी इस योजना का मजबूत हिस्सा होंगे, सभी साथ मिलकर पंचकूला को सुंदर और स्वच्छ बनाने अपने योगदान देंगे।
विज्ञापन

वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि जिले के सभी अधिकारी पंचकूला को स्वच्छता में अव्वल लाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि जहां-जहां साप्ताहिक मंडियां लगती हैं, वहां पर संबंधित विभाग निरंतर सफाई व्यवस्था का प्रबंध करें। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कुछ स्थानों पर गंदगी फैले होने के संबंध में विस्तार से चर्चा भी की और निर्देश दिए कि उक्त स्थानों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। उन्होंने कहा कि श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में लाखों लोग नवरात्र एवं माता के दर्शन के लिए आते हैं। नगर निगम स्वच्छता अभियान की टीम बनाकर मंदिर परिसर को साफ सुथरा बनाएं। उन्होंने बताया कि मेयर के नेतृत्व में सभी पार्षद अपने वार्ड के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कर जन जागरण अभियान के रूप में अपने वार्ड को स्वच्छ बनाएं, तभी पंचकूला अव्वल बन सकेगा। महापौर कुलभूषण गोयल ने मुख्यमंत्री के ओएसडी व कार्यकारी वाइस चेयरमैन को अपनी टीम की तरफ से पंचकूला को स्वच्छता में नंबर-1 लाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed