{"_id":"698508e3b6abfa3ad204a8ce","slug":"cleanliness-and-sanitation-campaign-launched-streets-markets-and-densely-populated-areas-are-being-cleaned-mohali-news-c-71-1-spkl1025-138780-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई एवं स्वच्छता अभियान शुरू : सड़कों, बाजारों और सघन आवासीय क्षेत्रों में की जा रही सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई एवं स्वच्छता अभियान शुरू : सड़कों, बाजारों और सघन आवासीय क्षेत्रों में की जा रही सफाई
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम ने शहर की सड़कों को स्वच्छ-सुथरा रखने, पर्यावरण को स्वस्थ बनाने और शहरी जीवन को और अधिक व्यवस्थित करने के उद्देश्य से शहर-व्यापी विशेष सड़क सफाई एवं स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। नगर निगम के आयुक्त परमिंदरपाल सिंह ने बताया कि यह अभियान शहर की सभी मुख्य सड़कों, बाजारों और आवासीय क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। इसके तहत सड़कों, फुटपाथों और मध्य भागों से धूल, मलबा, बागवानी कचरा और गंदगी की नियमित सफाई की जा रही है।
सफाई के लिए हाथों और मशीनों, दोनों तरीकों का उपयोग किया जा रहा है, विशेष रूप से अधिक यातायात वाले और सघन आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सफाई अभियान में पूरा सहयोग दें। सड़कों पर कचरा न डालें, आस-पास सफाई बनाए रखें और निर्धारित सफाई समय के दौरान सड़क किनारे वाहन पार्क करने से परहेज करें। उन्होंने बताया कि जलभराव से बचाव और स्वच्छ हालात सुनिश्चित करने के लिए सड़कों की नालियों (रोड गलियां) की भी व्यापक सफाई की जा रही है।
संयुक्त आयुक्त जसजीत सिंह, पीसीएस ने कहा कि नगर निगम मोहाली स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी स्वच्छता और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के उच्च मानक बनाए रखने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से इस साझी मुहिम में पूरा सहयोग देने की अपील करते हुए, सावधान भी किया कि सफाई नियमों का उल्लंघन करने या कचरा फेंकने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई सहित जुर्माना जारी करने आदि की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
बाजारों में लगाए हैं ट्विन बिन
इसके अतिरिक्त जोन नंबर-1 के सभी रिसोर्स मैनेजमेंट सेंटरों (आरएमसी) की सफाई और रख-रखाव का कार्य पूरा कर लिया गया है। इससे कचरा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुचारु बनाया गया है। नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने आरएमसी सेक्टर-80, आरएमसी फेज-9 और आरएमसी सेक्टर-69 सहित नजदीकी वाणिज्यिक क्षेत्रों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कचरे का समय से निपटान/एकत्रीकरण की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए बाजारों में दोहरे डिब्बे (ट्विन बिन) भी लगाए गए हैं, ताकि स्रोत पर ही कचरे के अलग-अलग वर्गीकरण को प्रोत्साहन मिले।