Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cleaning contract worth 40 crores, fine of 57.65 lakhs if the system breaks down

Mohali News: सफाई का चालीस करोड़ का ठेका, व्यवस्था चरमराई तो 57.65 लाख का जुर्माना

Wed, 27 Aug 2025 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Cleaning contract worth 40 crores, fine of 57.65 lakhs if the system breaks down
मोहाली। मोहाली के ए और बी रोड की सफाई सही ढंग से नहीं होने के कारण नगर निगम ने अगस्त 2024 से जुलाई 2025 तक कंपनी पर 57.65 लाख का जुर्माना लगाया है, इसके बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने की वजह से शहर के लोग परेशान हैं। नगर निगम ने पांच साल के लिए ग्लोबल वेस्ट मैनेजमेंट सेल प्राइवेट लिमिटेड को 40 करोड़ में ठेका दिया था। नगर निगम ने तीन साल के अंतराल के बाद पिछले साल अगस्त में ए और बी सड़कों पर मैकेनिकल स्वीपिंग शुरू की थी। ए रोड की सड़कें 100 फुट चौड़ी हैं, जबकि बी रोड की सड़कें 60 से 80 फुट चौड़ी हैं। ये सड़कें मिलकर शहरभर में लगभग 255 किलोमीटर लंबी हैं। पिछले एक साल में खराब सफाई और अनियमित संचालन की कई शिकायतें मिल रहीं थी। इसके बाद जुर्माना लगाया गया। अगस्त 2024 में नगर निगम की ओर से शहर की ए और बी रोड की मैकेनिक्ल स्वीपिंग का काम शुरू किया गया था। आरोप है कि ग्लोबल वेस्ट मैनेजमेंट सेल प्राइवेट लिमिटेड केवल चंडीगढ़ और खरड़ की सीमा से लगी परिधीय सड़कों पर ही यांत्रिक सफाई कर रही थी। इससे आंतरिक सेक्टर की सड़कें और बाजार उपेक्षित रह गए। ऐसी भी शिकायतें थीं कि समझौते के बावजूद स्प्रिंकलर का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। सड़क की नालियां जाम रहतीं थीं। पिछले साल ए और बी रोड की सड़कों पर अक्सर कूड़ा देखा गया था। संवाद
विज्ञापन

ऐसे लगाया जुर्माना
शिकायतों के मद्देनजर नगर निगम ने अगस्त 2024 से जुलाई 2025 तक कई जुर्माने लगाए। सड़कों की सफाई न करने पर 45 लाख, फुटपाथ न धोने पर 8 लाख, बंद सड़क नालियों पर 3 लाख और कूड़ा फैलाने पर 1.65 लाख शामिल हैं। यह मुद्दा नगर निगम की हाउस की बैठक में भी उठा था, जहां पार्षदों ने आरोप लगाया था कि शहर भर में खासकर ए और बी रोड पर कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन



पार्षदों और शहरवासियों की बार-बार शिकायतों के बावजूद, कंपनी का काम महीनों तक संतोषजनक नहीं रहा। सफाई के काम में कई कमियां पाए जाने के बाद यह जुर्माना लगाया गया। -परमिंदर पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन



परियोजना काफी हद तक विफल रही है। ठेकेदार के अनियमित संचालन और धूल प्रदूषण को रोकने के लिए झाड़ू लगाने के दौरान अनिवार्य पानी के छिड़काव जैसी बुनियादी अनुबंध शर्तों की अवहेलना के कारण यह एक दिखावा है। - अमरजीत सिंह सिद्धू, महापौर



''''सी'''' सड़कों की मशीनी सफाई का प्रस्ताव खारिज
22 अगस्त को हुई नगर निगम की हाउस बैठक में सी रोड़ सड़कों (आंतरिक सड़कों) पर मशीनी सफाई शुरू करने के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया गया है। डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने इस कदम का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि पंजाब सरकार के दबाव में अपने करीबी लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए इसे आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed