फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Civil surgeon appeals to people to break chain of infected - need not be afraid of corona, take precautions

संक्रमितों की चेन तोड़ने को सिविल सर्जन ने लोगों से की अपील- कोरोना से घबराने की नहीं, सावधानियां बरतने की जरूरत

Thu, 06 May 2021 06:07 PM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
Civil surgeon appeals to people to break chain of infected - need not be afraid of corona, take precautions
मोहाली। कोरोना संक्रमितों की लगातार तेजी से बढ़ती संख्या की रोकथाम के लिए वीरवार को जिले की सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर आगे आई हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि इस बीमारी से घबराने की नहीं, बल्कि सावधानियां बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों को नसीहत दी है जो बेहद जरूरी काम नहीं है, उन्हें लोग टालने की कोशिश करें, जिससे इस महामारी को खत्म किया जा सके। कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों का मुख्य कारण यह है कि लोग अपने नाक-मुंह को मास्क से अच्छी तरह नहीं ढक रहे हैं, और न ही सामाजिक दूरी बनाने पर ध्यान देते हैं। जबकि यह दोनों ही चीजें बहुत जरूरी हैं। इसके बाद जब तबीयत बिगड़ जाती है तो लोग कोविड टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल जाते हैं। उन्होंने दावा है किया कि महामारी को मात देने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से प्रबंधों में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि लोग बिना किसी वजह से बाजारों में घूम रहे हैं। जो कि बहुत गलत है। वहीं, उन्होंने कहा कि खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत आने पर तुरंत कोविड टेस्ट करवाया जाए। जिले के सभी अस्पतालों में टेस्ट मुफ्त किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी में कोविड के लक्षण हैं तो उसे पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि वह किसी अन्य को आसानी से चपेट में ले सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में कोरोना का कहर काफी तेजी से बढ़ रहा है, अब तक जिले में पचास हजार से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed