फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Civil hospital nursing staff strike amidst dengue fight

डेंगू से जंग के बीच सिविल अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने की हड़ताल

Tue, 09 Nov 2021 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Civil hospital nursing staff strike amidst dengue fight
मोहाली। कोरोना के साथ-साथ डेंगू से जंग के बीच सेहत विभाग के लिए नई चिंता शुरू हो गई है। फेज-6 स्थित जिला सिविल अस्पताल की सीनियर और जूनियर स्टाफ नर्स अपनी मांगों को लेकर दो दिनों की हड़ताल पर चली गई हैं। वहीं, अस्पताल की कमान अब ट्रेनिंग पर आ रही निजी कॉलेज की नर्सिंग की छात्राओं और मेडिकल कॉलेज की ओर से नई भर्ती की गई नर्स पर है। सिविल अस्पताल के अधिकारियों का कहना है सीनियर स्टाफ नर्स के हड़ताल पर चले जाने से काम पर असर पड़ रहा है। मरीजों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। लेकिन मेडिकल कॉलेज की ओर से भेजे गए नर्सिंग स्टाफ ने मोर्चा संभाल लिया है। डेंगू जैसे हालातों में अभी हालात नियंत्रण में हैं। इस समय अस्पताल में 6 डेंगू के मरीज भर्ती हैं जबकि 60 मरीज डेंगू संदिग्ध हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर सिविल अस्पताल की स्टाफ नर्स एसोसिएशन की उपाध्यक्ष परमिंदर कौर ने बताया कि नर्सिंग स्टाफ की लंबे समय से मांगे लटकी हुई हैं। हमारी मांग है कि हमें छठे पे कमीशन घोषित किया जाए। डाइट यूनिफॉर्म, नाइट ड्यूटी अलाउंस, ट्रेवल एलाउंस आदि जैसी सुविधाएं दी जाएं। सितंबर 2020 में जो नर्सिंग स्टाफ केंद्र के पे स्केल पर रखे गए हैं उन्हें पंजाब के अधीन लिया जाए। 2004 के बाद वाले पक्के मुलाजिम और पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए। कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाए। आउटसोर्सिंग के जरिए रखे गए नर्सिंग स्टाफ को और कोरोना काल में फ्रंट पर रहकर अपनी ड्यूटी निभाने वाले सभी वर्करों को दूसरे राज्यों की तरह नर्सिंग अफसर का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन

उक्त मांगों को लेकर उनकी ओर से सिविल अस्पताल के एसएमओं डॉक्टर भगत को अपना मांग पत्र सौंपा गया। नर्सिंग स्टाफ ने अपील की है कि वह 8 नवंबर 2021 से 9 नवंबर 2021 के सुबह 8 बजे तक सभी सीनियर से जूनियर नर्सिंग स्टाफ की सेवाएं-इमरजेंसी सेवाएं ठप करके मेडिकल सिविल सर्जन के दफ्तर के आगे धरना देंगे अगर मांगे नहीं मानी जाती तो वे अपना संघर्ष तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed