फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   City map, published in 23 sectors in derabassi

शहर को 23 सेक्टरों में बांटने का नक्शा प्रकाशित

Mon, 11 Apr 2016 10:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, डेराबस्सी
अमर उजाला ब्यूरो, डेराबस्सी Updated Mon, 11 Apr 2016 10:59 AM IST
विज्ञापन
City map,  published in 23 sectors in derabassi
सीपीएस एवं हलका विधायक एनके शर्मा - फोटो : अमर उजाला
नगर परिषद की ओर से चंडीगढ की तर्ज पर 19 वार्डों को 23 सेक्टर में विभाजित करने वाला नक्शा प्रकाशित कर दिया है। इसका पहला नक्शा सीपीएस एवं हलका विधायक एनके शर्मा ने बस स्टैंड पर लेमिनेटड बोर्ड लगाकर किया। उन्होंने बताया कि शहर के 23 वार्डों के लिए 56 लेमिनेटड बोर्ड लगाए जाएंगे। प्रत्येक सेक्टर की जानकारी के लिए बनाए जा रहे सेक्टर मेें दो बोर्ड व शहर के सभी सेक्टरों को दर्शाते नक्शे वाले 10 बोर्ड संयुक्त जगहों पर लगाए जाएंगे।बता दें कि नगर परिषद की ओर से बहुत पहले सेक्टर में बांटने का ऐलान कर दिया था। लेकिन, मामला ठंठे बस्ते में पड़ गया था। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। जिस दौरान एनके शर्मा ने जल्द ही सेक्टर में बांटने का ऐलान करते हुए इसके नक्शे जगह-जगह प्रकाशित करने का दावा किया है। इसी कड़ी के तहत यह कार्य पुरा किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा शर्मा की अगुवाई एवं परिषद प्रधान भूपिन्द्र सैनी की अध्यक्षता में नगर परिषद के पार्षदों कीं सर्वसम्मति से अलग अलग प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें पांच नए सुविधा सेंटर बनाए जाने का फैसला किया गया। चार सुविधा सेंटर ईस्सापुर, देवी नगर, सैदपुरा व डेराबस्सी को जल्द से जल्द चालू करने का लक्ष्य रखा गया। हलका विधायक ने 6 वार्डों में डलने वाली सीवरेज का नींव पत्थर भी रखा। उन्होंने बताया कि मीरपुर, मुबारकपुर, सैदपुरा, ईस्सापुर, डेरा जगाधरी के अलावा बाकी 9 गावों में भी सभी विकास कार्यों के काम 8 महीनों के अंदर अंदर मुकम्मल कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन


भूपिन्द्र सैनी ने बताया कि दस लाख रुपये की लागत से पुलिस विभाग के सहयोग से डेराबस्सी शहर के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जो कि आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए सहायक होंगी। यह कैमरे बस स्टैंड व पब्लिक जगहों पर 31 मई तक इंस्टाल कर दिए जाएंगे। इसके अलावा हलका विधायक को डेराबस्सी के सभी शहर के विकास के लिए सभी पार्षदों, महिला अकाली दल, स्टार क्रिकेट एकेडमी व समाजसेवी संस्थाओं द्वारा विशेष तौर से सम्मानित किया गया। इस मौके समाजसेवी गुरदर्शन सैनी, सियासी सलाहकार कृष्णपाल शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान मुकेश गांधी, उपप्रधान हरजिन्द्र रंगी, गुरदीप सिंह चहल, भूपिन्द्र सिंह डाहरी, राजिन्द्र सिंह ईस्सापुर, हरिन्द्र सिंह हनी, अरुण कांसल, प्रेम सिंह, रविन्द्र वैष्णव और गुरईकबाल सिंह पुनिया उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed