फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   City Council sent notice to the showroom owner

नगर काउंसिल ने शोरूम मालिक को भेजा नोटिस

Wed, 16 Feb 2022 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
City Council sent notice to the showroom owner
खरड़। सोमवार को न्यू सन्नी एनक्लेव सेक्टर 123 की डोम सिटी मार्केट-1 में निर्माणाधीन शोरूम की इमारत गिरने पर नगर काउंसिल हरकत में आ गई है। अधिकारियों ने बिना नक्शा, बिना मंजूरी खुदाई करने वाले शोरूम मालिक को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

नगर काउंसिल की ओर से साइट से संबंधित दस्तावेजों के आधार पर इसके मालिक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जांच में यह सामने आया है कि इसके पहले मालिक की ओर से इस शोरूम को आगे किसी और को बेच दिया गया है। नगर काउंसिल ने अब इस संबंधी नए मालिक को नोटिस जारी कर दिया है। नगर काउंसिल ने बिना मंजूरी निर्माण करने संबंधी पुलिस को कार्रवाई के लिए भी लिख दिया है। नगर काउंसिल खरड़ के कार्यकारी अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि नगर काउंसिल खरड़ के रिकार्ड के अनुसार जिस क्षेत्र में यह बिल्डिंग गिरी है। उसके नजदीक बने अन्य शोरूमों के नक्शे पास हैं। जबकि इस शोरूम के मालिक ने साइट का नक्शा पास नहीं करवाया और न ही बेसमेंट की खुदाई करने की मंजूरी ली। नियमों का उल्लंघन करने पर शोरूम मालिक को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि बिना मंजूरी निर्माण करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed