फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cheating of Rs 32.81 lakh in the name of sending money abroad, case registered against 15 people

Mohali News: विदेश भेजने के नाम पर 32.81 लाख की ठगी, 15 लोगों पर मामला दर्ज

Tue, 20 Feb 2024 11:03 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Tue, 20 Feb 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 32.81 lakh in the name of sending money abroad, case registered against 15 people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। सोहाना थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 32.81 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में 15 लोगों पर मामला दर्ज किया है। यह मामला सोहाना थाने में आरोपी गुरदास सिंह निवासी बस्सी पठाना जिला फतेहगढ़ साहिब, ईशिका, गुरलीन कौर, कुलवीर सिंह, विकास, रीत, मनजोत कौर, विनय कुमार, हरमनजीत सिंह ग्रेवाल, राज कर्ण, शरगन, शाहिद, रितु शर्मा, हीना, हरकीरत के खिलाफ बहलाना चंडीगढ़ के रहने वाले धीर सिंह के बयानों पर दर्ज किया है। आरोपियों को आईपीसी की धारा 406, 420, 120ब व इमीग्रेशन एक्ट की धाराओं के तहत नामजद किया गया है।

शिकायतकर्ता तीर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसने अपनी बेटी दीपसी को विदेश भेजना था। उसने सेक्टर 82 में चल रही इमिग्रेशन कंपनी येलो लीफ का एक विज्ञापन सोशल मीडिया पर देख उनसे संपर्क किया। कंपनी प्रबंधन को ने उनकी बेटी को वीजा देने की एवज में 32.81 लख रुपये की डिमांड की। कंपनी प्रबंधकों ने उनसे अलग-अलग तारीख पर अलग-अलग खातों में रकम वसूल कर ली, लेकिन बाद में न तो उनकी बेटी का वीजा दिया और न ही उनकी रकम वापस की। जब वह कंपनी प्रबंधन को उससे उनकी रकम वापस करने के लिए बात करते थे तो उन्हें कंपनी प्रबंधन धमकाकर चुप रहने की बात करते थे। कंपनी प्रबंधकों से तंग आकर उन्होंने पुलिस को शिकायत
विज्ञापन

की । पुलिस ने जांच के बाद कंपनी के 15 लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed