फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cheating of Rs 2.5 crore in land deal, case registered against lawyer

Mohali News: जमीन के सौदे में की ढ़ाई करोड़ की ठगी, वकील के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 06 Sep 2024 06:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 2.5 crore in land deal, case registered against lawyer
मोहाली। जमीन का सौदा कर करोड़ों रुपये ठगी करने के आरोप में स्टेट क्राइम पुलिस ने एक वकील के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी की वकील पहचान दौलत सिंह निवासी गांव चबेरवाल जिला श्री आनंदपुर साहिब के रूप में हुई है। स्टेट क्राइम ने आरोपी को आईपीसी की धारा 420 व 406 में नामजद किया है। यह मामला हरियाणा शाहबाद के रहने वाले हरभजन सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता हरभजन सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी दौलत सिंह ने पंजाब में 309 कनाल 12 मरला जमीन का सौदा किया था। दौलत सिंह ने बयाने के डेढ़ करोड़ रुपये ले लिए थे। इसके बाद अलग-अलग समय पर 50-50 लाख रुपये और ले लिए। दौलत सिंह ने उपरोक्त खरीददारों से कुल ढाई करोड़ रुपये की राशि प्राप्त कर ली। दौलत सिंह ने खरीददारों से यह कहकर जमीन का सौदा किया था कि उक्त जमीन के मालिक व उसकी पत्नी है, लेकिन असल बात यह थी कि वह इस जमीन के मालिक नहीं थे। आरोपी ने खरीददारों से सौदा कर न तो जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम करवाई और न ही उनकी रकम वापस की। जांच में दौलत सिंह के खिलाफ सबूत पेश किए और इसके बाद उसके खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed