फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cheated by pretending to be an army officer, cheated 96 thousand rupees on the pretext of renting a flat

Mohali News: आर्मी ऑफिसर बनकर की धोखाधड़ी, फ्लैट किराए पर लेने का झांसा देकर 96 हजार रुपये ठगे

Sat, 16 Sep 2023 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cheated by pretending to be an army officer, cheated 96 thousand rupees on the pretext of renting a flat
पंचकूला। सेना अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से फ्लैट किराए पर लेने का झांसा देकर 96 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-17 निवासी कपिल जैन ने शिकायत दी कि वे एलआईसी में कार्यरत हैं। उनका एक फ्लैट जीरकपुर में है। उसको किराए पर देने के लिए 99 एकड़ पर एड डाली थी। 12 जून की सुबह करीब 10 बजे उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि वह सेना में कार्यरत है। उनका फ्लैट किराए पर लेना चाहता है। व्यक्ति ने शिकायतकर्ता को आर्मी कार्ड, आधार कार्ड, कैंटीन का कार्ड व्हाट्सएप पर भेजा। इसके बाद आठ हजार रुपये महीना किराए की बात हुई। व्यक्ति ने कहा कि आपको फोन पे के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर देता हूं। आपका अकाउंट वेरिफाई करना होगा क्योंकि हम सेना से हैं। इस तरह किसी को पैसे नहीं दे सकते। आरोपी ने उनके नंबर से उसे फोन पे से 5 रुपये भेजने को कहा। शिकायतकर्ता ने 5 रुपये भेज दिए। आरोपी ने 36 हजार रुपये किराया एडवांस देने का दिया झांसा
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने कहा की आपको तीन माह का किराया एडवांस भेज रहा हूं। आप अपने फोन पे से 36000 रुपये ट्रांसफर करो। आपके रुपये और किराया आपके पास वापस ट्रांसफर हो जाएगा। शिकायतकर्ता ने उसके कहने पर 36000 रुपये भेज दिए। आरोपी ने कहा कि आपके रुपये नहीं आए हैं। आपने गलत ट्रांजेक्शन कर दी है। आप दोबारा रुपये भेजो। इस तरह आरोपी ने 96 हजार रुपये शिकायतकर्ता से ठग लिए। इसके बाद उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed