{"_id":"5766f5094f1c1bd54511bd27","slug":"chatbid-zoo-nature-interpretation-center-in-chatbir-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतबीड़ जू : नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर में मिलेगी जानवरों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतबीड़ जू : नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर में मिलेगी जानवरों की जानकारी
ब्यूरो,अमर उजाला/जीरकपुर
Updated Mon, 20 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
छतबीड़ जू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब वन विभाग छतबीड़ में आठ नए शेल्टर्स, नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर, पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ का निर्माण करने जा रहा है। इस पर आठ करोड़, सात लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। छतबीड़ में आने वाले पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विभाग की ओर से यह फैसला लिया गया था।
सड़क के दोनों तरफ चौड़ी लेन
विभाग की ओर से पैदल चलने वाले पर्यटकों का विशेष ख्याल रखा गया है। इलेक्ट्रिक कार्ट की वजह से पर्यटकों को चलने में परेशानी होती थी। इस कारण जू के अंदर सड़क के दोनों ओर करीब सवा तीन फुट चौड़ी लेन का निर्माण किया गया है, इस पर पेवर ब्लॉक बिछाई जाएगी।
नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर का निर्माण
वन विभाग के अनुसार छतबीड़ के अंदर नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। इसके अंदर जानवरों की तस्वीरें लगाई जाएंगी। इसके माध्यम से पर्यटकों को जानवरों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
नए शेल्टर्स बनने से होगी सुविधा
स्कूल में गर्मियों की छुट्टियों के कारण अभिभावक छोटे बच्चों को लेकर छतबीड़ घूमने आते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ पेड़ों की छांव में बैठते हैं। विभाग ने ऐसी फैमिली को ध्यान में रखते हुए आठ नए शेल्टर्स बनाने का निर्णय लिया है।