फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chandigarh's Chartered Accountant's car parked outside the office, challan issued on Mohali Airport Road

Mohali News: चंडीगढ़ के चार्टेड अकाउंटेंट की गाड़ी दफ्तर के बाहर खड़ी, मोहाली एयरपोर्ट रोड पर कट गया चालान

Mon, 12 Feb 2024 08:17 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 08:17 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh's Chartered Accountant's car parked outside the office, challan issued on Mohali Airport Road
पुलिस से दुर्व्यवहार और ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने पर 500 रुपये जुर्माना
विज्ञापन

सीए की गाड़ी की नंबर प्लेट इस्तेमाल कर रहे व्यक्ति ने मौके पर किया भुगतान

सीए ने डीएसपी ट्रैफिक को दी शिकायत, कहा मेरी गाड़ी की नंबर प्लेट का हो सकता है मिसयूज
संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। हो सकता है कि आपका वाहन घर पर खड़ा हो और किसी दूसरे राज्य में आपके वाहन के चालान हो रहे हों। इस तरह कहीं आपके साथ न हो रहा हो। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस से संपर्क कर या वाहन साफ्टवेयर से पता करें, क्योंकि इस तरह का मामला मोहाली में सामने आया है, जहां चंडीगढ़ चार्टेड अकाउंटेंट (सीए) ऊमाकांत की घर पर खड़ी इनोवा क्रिस्टा का मोहाली में चालान कट गया। यह चालान पुलिस से दुर्व्यवहार और ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने का काटा गया है।
कार मालिक ऊमाकांत को हैरानी तो तब हुई जब कटे हुए चालान का भुगतान भी साथ के साथ हो गया। एक साथ चालान कटने और भुगतान जमा होने के दो मैसेज ऊमाकांत के मोबाइल पर आए, जिसके बाद उन्होंने मोहाली पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि उनकी गाड़ी की नंबर प्लेट का एयरपोर्ट रोड पर जोन-3 में चालान हुआ है। इस मामले में ऊमाकांत ने डीएसपी ट्रैफिक महेश सैनी को शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ऊमाकांत ने बताया कि वह सीए हैं और उनका सेक्टर-38 में खुद का ऑफिस है। वह शनिवार को दोपहर का खाना खाकर अपने ऑफिस पहुंचे तो 4 बजकर 58 मिंट 35 सेकेंड पर उनकी गाड़ी का मोहाली में चालान होने का मैसेज आया। मैसेज वाहन एप से भेजा गया। मैसेज खोला तो गाड़ी का पुलिस से दुर्व्यवहार और ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने का 500 रुपये का चालान था। साथ ही उन्हें दोबारा से मैसेज आया, जिसमें चंद सेकेंड में ही चालान का भुगतान कर लिया गया। पहले तो वह हैरान हो गए कि गाड़ी दफ्तर के बाहर खड़ी है तो मोहाली में चालान कैसे हो सकता है। जब उन्होंने डीएसपी ट्रैफिक महेश सैनी से बात की तो पता चला कि उनकी गाड़ी का एयरपोर्ट रोड जोन-3 में चालान काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डीएसपी से कहा कि गाड़ी की नंबर प्लेट का गलत इस्तेमाल हो रहा है। हाल ही में मोहाली व चंडीगढ़ से कई आपराधिक भूमिका वाले लोगों को पकड़ा गया है। हो सकता है कि कोई उनकी नंबर प्लेट का गलत इस्तेमाल कर रहा हो या करने वाला हो इसलिए वह सीसीटीवी कैमरे की जांच करवाकर पता करें कि किस गाड़ी पर उनकी नंबर प्लेट का इस्तेमाल हो रहा है। उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया जाए।

जिस दिन चालान आया, उसी दिन सुबह डेराबस्सी गए थे

गाड़ी मालिक ऊमाकांत ने कहा कि यह घटना शनिवार की है और उसी दिन सुबह वह डेराबस्सी गए थे। लौटते समय वह जीरकपुर से होते हुए वापिस 2 बजे चंडीगढ़ आए थे। इसके बाद घर पर लंच करने के बाद वह दफ्तर पहुंचे और गाड़ी बाहर खड़ा दी। शाम को उनके पास गाड़ी के चालान के मैसेज आए।


कोट्स

गलत चालान की एक शिकायत आई है जो सीए ऊमाकांत ने की है। मामले की जांच की जा रही है। चालान एयरपोर्ट रोड पर हुआ है जिसका भुगतान भी मौके पर किया गया है। घटना वाली जगह के सीसीटीवी कैमरे जांचे जा रहे हैं। उसके बाद ही कुछ कहा जाएगा।

-महेश सैनी, डीएसपी, ट्रैफिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed