फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chandigarh Police lathi-charged the computer teachers while traveling to the Chief Minister's residence.

खबरदार! सीएम सिटी में आने वालों का गंदगी से होता है स्वागत

Fri, 26 Nov 2021 02:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Police lathi-charged the computer teachers while traveling to the Chief Minister's residence.
खरड़। चंडीगढ़-जालंधर नेशनल हाईवे पर स्थित खरड़ शहर को प्रदेश में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की सिटी का दर्जा दिया जाता है, लेकिन सीएम सिटी में आने वाले लोगों का स्वागत सबसे पहले गंदगी से होता है। क्योंकि शहर की सड़कों पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इनकी वजह से शहरवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। आलम यह है कि गंदगी से उठने वाली बदबू के चलते आवाजाही के दौरान लोग अपना मुंह ढक कर निकलते हैं। दूसरी ओर, शहरवासियों की ओर से नगर काउंसिल को इस संबंधी शिकायतें भी दी गई, लेकिन शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता।
विज्ञापन

बता दें कि कई किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के नीचे जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे होने के कारण इनसे उठने वाली बदबू की वजह से लोगों को अपने मुंह ढक कर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। दूसरी ओर, शहर से आवाजाही के दौरान लोगों का स्वागत गंदगी से होता है। यही हाल शहर के अंदरूनी इलाकों का भी है। यहां पर सफाई कर्मचारी कई-कई दिन तक झाड़ू लगाने नहीं आते और कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। आलम यह है कि गांव छज्जूमाजरा, सन्नी एनक्लेव, रामबाग, दर्पण सिटी, शिवजोत एनक्लेव आदि क्षेत्रों में फैली गंदगी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

कई-कई दिन नहीं लगता झाड़ू
जानकारी के मुताबिक फ्लाईओवर को छोड़कर अगर कॉलोनियों की बात करें तो कर्मचारी कई-कई दिन तक झाड़ू लगाने नहीं आते। जबकि लंबे अंतराल के बाद अगर कर्मचारी आए तो एक जगह कूड़ा एकत्रित करके चले जाते हैं। दूसरी ओर, कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के घरों के बाहर लगे कूड़े के ढेर की वजह से आए दिन पड़ोसियों से झगड़े होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब से शहर को सीएम सिटी का दर्जा मिला है, तब से यहां गंदगी ही गंदगी बनी हुई है। क्योंकि सफाई कर्मचारियों का ज्यादातर समय वीआईपीज की ड्यूटियों में लगा रहता है। - पृथ्वी राज शुक्ला, स्थानीय निवासी।
अगर सफाई करते हैं तो लगा जाते हैं ढेर
सबसे ज्यादा बुरी हालत शहर में उन कॉलोनियों की है, जहां कई-कई दिन तक कर्मचारी तक झाड़ू लगाने नहीं आते। ओर अगर कभी कभार सफाई करने आ भी जाएं तो एक जगह कूड़ा का ढेर लगाकर चले जाते हैं। - गगन कुमार, स्थानीय निवासी।
प्रशासन जल्द दूर कराए समस्या
प्रशासन को चाहिए कि शहरवासियों की समस्याओं की तरफ ध्यान देकर उन्हें दूर करवाएं। लेकिन प्रशासन को शिकायत करने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जाता। आलम यह है कि गंदगी की वजह से लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया हैं, क्योंकि बदबू के कारण मुंह पर रूमाल रखने के लिए मजबूर होना पड़ता है। - नीतू शर्मा, स्थानीय निवासी।
बाहरी लोगों को होते हैं गंदगी के दर्शन
फ्लाईओवर के नीचे से अलग-अलग राज्यों के लोग आवाजाही करते हैं और सबसे ज्यादा गंदगी फ्लाईओवर के नीचे रहती है। शहर से होकर गुजरने वाले बाहरी लोगों को यहां लगे कूड़े के ढेरों और गंदगी के दर्शन होते हैं, जो सीएम सिटी की गुड गवर्नेंस को दर्शाता है। - दविंदर आहलूवालिया, स्थानीय निवासी।

कर्मचारी वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त
वीआईपी ड्यूटी के चलते अधिकतर कर्मचारी व्यस्त रहते हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि शहरवासियों को गंदगी में ही छोड़ दिया जाए। जल्द ही अधिकारियों से बैठक करके समस्या का समाधान किया जाएगा, जिससे लोगों को परेशानियां न हों। - राजेश शर्मा, ईओ, नगर काउंसिल खरड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed