{"_id":"61c3984d218d7708837aae75","slug":"chandigarh-girl-dies-during-treatment-at-private-hospital-in-mohali-mohali-news-pkl436947058","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ की युवती की मोहाली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ की युवती की मोहाली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी शहर के निजी अस्पताल में मंगलवार देर रात एक युवती की इलाज दौरान मौत हो गई। उसके परिजनों का आरोप है कि डाक्टरों की लापरवाही से बेटी की मौत हुई हैं। लूज मोशन की शिकायत लेकर निजी अस्पताल में मृतका को दाखिल करवाया था, लेकिन सही इलाज न मिलने की वजह से उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर, मामले को लेकर मृतका के परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर रोष प्रदर्शन किया और प्रशासन से अस्पताल खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मृतका की पहचान गुरप्रीत कौर निवासी सेक्टर-42 के रूप में हुई हैं, जो चंडीगढ़ सेक्टर-50 के सरकारी कालेज कामर्स में फर्स्ट ईय्यर की स्टूडेंट थी। मृतका की मां एसबीआई में कार्यरत हैं और पिता राज कपूर हरियाणा सिविल सर्विसेज सेक्रेटेरिएट-17 चंडीगढ़ में बतौर सहायक असिस्टेंट कार्यरत है।
जानकारी देते हुए मृतका गुरप्रीत की मां कविता ने बताया कि सोमवार को गुरप्रीत की लूज मोशन लगने से तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसको इलाज के लिए सेक्टर-16 चंडीगढ़ सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। लेकिन यहां उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो मोहाली के निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया। मंगलवार देर रात बेटी गुरप्रीत ने बताया कि निजी अस्पताल के डाक्टरों से इलाज नहीं करवाना, जिसकी वजह पूछी तो बताया कि लूज मोशन बीमारी की जगह डाक्टरों ने शरीर के अलग-अलग हिस्सों को काटकर इलाज करना शुरू कर दिया है। गुरप्रीत की बात को सुनकर परिजनों ने डाक्टरों से संपर्क साधा तो बताया कि गुरप्रीत को ब्रेन हेमरेज है, जिसको लेकर डाक्टरों द्वारा इलाज शुरू कर दिया गया है। लेकिन इस बीच मंगलवार देर रात गुरप्रीत ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिसकी सूचना मिलने के बाद परिजनों बेटी गुरप्रीत की मौत का कारण पूछा तो डाक्टरों ने कोई जवाब नहीं दिया। बुधवार को सुबह मृतका की मां कविता ने अस्पताल के बाहर रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और आरोप लगाया कि डाक्टरों की ओर से गलत इलाज की वजह से उसकी बेटी की मौत हुई है। क्योंकि लूज मोशन की शिकायत लेकर वह अपनी बेटी का इलाज करवाने निजी अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन डाक्टर ब्रेन हेमरेज की बीमारी बताकर इलाज करते रहे।
इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मांग पर मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में पहुंचा दिया है, इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -नवीनपाल, एसएचओ, पुलिस थाना मटौर।