फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chandigarh boy raped a Delhi girl by calling her in a hotel in Nayagaon, case registered against the accused

चंडीगढ़ के युवक ने दिल्ली की युवती को शादी का झांसा देकर नयागांव के होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

Fri, 30 Apr 2021 02:19 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh boy raped a Delhi girl by calling her in a hotel in Nayagaon, case registered against the accused
मोहाली/नयागांव। दिल्ली निवासी एक युवती ने नयागांव पुलिस को एक युवक के खिलाफ उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत दी है। साथ ही उसके साथ शारीरिक उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक सेक्टर-38, डड्डूमाजरा, चंडीगढ़ निवासी रोहन के खिलाफ दुष्कर्म और शारीरिक उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी युवक फरार है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक ने उसे नयागांव के एक होटल में बुलाया था और यहीं पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके साथ शारीरिक उत्पीड़न कर उसके साथ मारपीट भी की और उसके विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि इसके बाद भी वह उसके साथ शादी करने की बात कहकर दुष्कर्म करता रहा। लेकिन अब न तो वह उसके साथ शादी कर रहा है और न ही फोन उठता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नयागांव पुलिस को उत्तम नगर, न्यू दिल्ली निवासी युवती ने शिकायत दी थी कि वह और आरोपी युवक काफी समय से एक दूसरे से प्यार करते थे। आरोपी उससे शादी करने की बात कहता था। 5 अक्तूबर, 2020 को आरोपी ने उसे नयागांव के एक नामी होटल में बुलाया था। यहां पर आरोपी ने उसके मना करने पर भी शारीरिक संबंध बनाए थे और उस समय आरोपी काफी नशे में था। इतना ही नहीं आरोपी ने नशे की हालत में उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद भी आरोपी उसे शादी का झांसा देता रहा। अब आरोपी ने उसका फोन तक उठाना बंद कर दिया। पुलिस ने डीए लीगल की राय के बाद युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed