फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Certificates were given to students who completed the course.

Mohali News: कोर्स पूरा करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए

Tue, 16 Dec 2025 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Certificates were given to students who completed the course.
मोहाली। गांव मटौर में संचालित स्किल डेवलपमेंट सेंटर से छह महीने का सिलाई प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक कुलवंत सिंह पहुंचे और उन्होंने कोर्स पूरा करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। यह प्रशिक्षण केंद्र जनता लैंड प्रमोटर प्राइवेट लिमिटेड और लायंस क्लब प्रीमियर पंचकूला के सहयोग से चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को सरकार से मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट, साथ ही एजुकेशन और मेडिकल किट भी दी गई। इस मौके पर चार महिलाओं को सिलाई मशीनें भी दी गईं, जबकि कुल 20 महिलाओं को सर्टिफिकेट सौंपे गए। इस अवसर पर डॉ. सतिंदर सिंह भंवरा, परमजीत सिंह चौहान, करमजीत कौर, डॉ. कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed