फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Central government ready to solve all the issues of farmers: Harjeet Singh Grewal

केंद्र सरकार किसानों के सभी मुद्दों को हल करने के लिए तैयार : हरजीत सिंह ग्रेवाल

Fri, 14 Feb 2025 12:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Central government ready to solve all the issues of farmers: Harjeet Singh Grewal
पत्रकारों को जानकारी देते भाजपा पदा​धिकारी। संवाद 
मोहाली। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के सभी मुद्दों को सुलझाने के इच्छुक हैं और किसानों को भी खुले दिल से बातचीत के लिए आगे आना चाहिए। ताकि मुद्दे का समाधान हो सके और छोटे एवं मध्यम वर्ग के किसानों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन

वीरवार को उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह गोल्डी और जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट के साथ साथ पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किये गये बजट में विदेशों से दालों के आयात को कम करके देश में कृषि को बढ़ावा देने तथा दालों की पैदावार बढ़ाने के लिए विशेष धनराशि आवंटित की गई है ताकि देश के किसान दालों की बुआई कर लाभ कमा सकें। इसके लिए सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य भी उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

किसानों द्वारा की जा रही फसलों के एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग के बारे ग्रेवाल कि इस मुद्दे का समाधान बातचीत के माध्यम से होने वाला है और इस बातचीत में विशेषज्ञ विद्वानों को शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एमएसपी के लालच में किसान सिर्फ धान और गेहूं के चक्र में फंस गए हैं और इन फसलों में भी कीटनाशकों का जहर मिला दिया गया है, इसलिए पूरे ढांचे में सुधार की जरूरत है। इस मौके उनके साथ मंडल प्रधान रमन सैली, जिला मीडिया प्रभारी चंद्र शेखर और जिला सचिव जगदीप औजला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed