{"_id":"61cccc540f15bb15af46e180","slug":"cemetery-to-be-built-in-sector-57-for-muslim-brotherhood-mohali-news-pkl4376728133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम भाईचारे के लिए सेक्टर-57 में बनेगा कब्रिस्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम भाईचारे के लिए सेक्टर-57 में बनेगा कब्रिस्तान
विज्ञापन
मोहाली। सेेक्टर-57 में मुस्लिम भाईचारे के लोगों के लिए अब अलग से कब्रिस्तान बनेगा। बुधवार को विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने इसका नींव पत्थर रखा। इस पर 50 लाख रुपये की लागत आएगी। इसे तैयार कर जल्द ही मुस्लिम भाईचारे के लोगों को सौंप दिया जाएगा। इस मौके पर विधायक ने आप के उम्मीदवार व पूर्व मेयर कुलवंत सिंह फिर से जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व मेयर ने पहले भी मोहाली के लोगों को धोखा दिया है। वहीं, जिन पार्टियों से जुड़े हैं, उन्हें भी धोखा दिया। वहीं, अब आम आदमी पार्टी की टिकट हासिल कर एक बार लोगों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है।
जानकारी के मुताबिक इस मौके पर एक भव्य समागम करवाया गया। उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान की काफी जरूरत थी। इससे इलाके के लोगों का फायदा होगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहली बार जब मोहाली के इतिहास में सोसाइटियों के अंदर नगर निगम की तरफ से काम करवाए जा रहे हैं। गत सरकारों ने कभी ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि इन सोसाइटियों के अंदर बुनियादी ढांचा मजबूत करने के लिए लोगों को सुविधाएं दी जाएं। उन्होंने कहा कि इलाके में सौ करोड़ से अधिक के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
इस मौके पर समागम में मौजूद मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि विधायक सिद्धू ने हमेशा निगम को अधिक से अधिक फंड दिलाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि गमाडा और बिजली विभाग से अब तक 75 करोड़ रुपये मोहाली नगर निगम को बकाया रकम वापस लाने का प्रयास किया है। इस अवसर पर पार्षद मनजीत कौर, बलबीर सिंह ट्रांसपोर्टर, रजत कालिया, एनएस कलसी, यशवनी सिंह, गुरदेव सिंह, एचएस पसरीचा, महिंदर सिंह मलोआ पूर्व प्रधान, सतीश बग्गा पूर्व महासचिव, सतनाम सिंह, कमलेश कालिया आदि मौजूद थे।