फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   CBI filed answer in case of death of six persons

छह लोगों की हत्या मामले में सीबीआई ने दाखिल किया जवाब

Sun, 22 Sep 2019 01:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
CBI filed answer in case of death of six persons
मोहाली। 1993 में पुलिस की तरफ से बाबा चरण सिंह समेत एक ही परिवार के छह लोगों मेजा सिंह, गुरदेव सिंह, केसर सिंह, बलजिंदर सिंह व गुरमेज सिंह को अगवा व हत्या करने के मामले की शनिवार को सीबीआई की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सुरक्षा सलाहकार खूबी राम को आरोपी बनाए जाने संबंधी एक गवाह की याचिका पर सुनवाई हुई। इसमें सीबीआई ने अदालत मे जवाब दाखिल किया।
विज्ञापन

सीबीआई ने अपने जवाब में कहा है कि उक्त मामले की जांच दौरान उस समय तरनतारन में तैनात रहे एसपी आपरेशन खूबी राम की भूमिका कभी भी मामले में सामने नहीं आई। न ही सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में खूबी राम को नामजद किया है। सीबीआई का कहना है कि जांच दौरान किसी भी पीड़ित ने खूबी राम के नाम का कभी जिक्र नहीं किया। सीबीआई के मुताबिक इस मामले में नामजद कश्मीर सिंह नाम का अफसर बाबा चरण सिंह को लेकर बड़ौदा गया। वहां पर 4.17 लाख रुपये अपने पास रख लिए थे। सीबीआई के मुताबिक उस समय के एसएसपी अजीत सिंह संधू के कहने पर गुरमीत सिंह डीएसपी, सूबा सिंह, कश्मीर सिंह व अन्य ने महंत सेवादास व जगवीर सिंह के सामने बाबा चरण सिंह से पूछताछ की थी। अदालत ने इस मामले की सुनवाई 24 सितंबर निश्चित की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बचाव पक्ष के अहम गवाह नेता कंवर सिंह धामी ने सीबीआई की अदालत में कुछ समय पहले दर्ज करवाए बयान व धारा-319 के अधीन अपने वकील पुषपिंदर सिंह के माध्यम से अर्जी दायर करके मुख्यमंत्री के सलाहकार खूबी राम को आरोपी बनाने की गुहार लगाई थी। धामी ने दावा किया था कि जब 1993 में बाबा चरण सिंह व उसके परिवार के सदस्यों की हत्या की गई थी। उस समय उक्त पुलिस अधिकारी तरनतारन में एसपी आपरेेशन के पद पर था। उसका कहना है कि वह इस झूठे पुलिस मुकाबले का गवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed