फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cash worth Rs 1.35 crore and intoxicants worth lakhs caught so far in Mohali

मोहाली में अब तक 1.35 करोड़ की नकदी और लाखों के नशे के पदार्थ पकड़े

Sat, 12 Feb 2022 01:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Cash worth Rs 1.35 crore and intoxicants worth lakhs caught so far in Mohali
मोहाली। जिले में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस और सुुरक्षा एजेंसियों ने नशा तस्करों से लेकर अन्य अपराधियों पर शिकंजा कस दिया है। एक महीने में पुलिस ने जिले में जहां 1 करोड़ 35 लाख रुपये की नकदी नाकों पर पकड़ी है। वहीं, भारी मात्रा में शराब और अन्य नशे के पदार्थ बरामद किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी कम डीसी ईशा कालिया का कहना है कि चुनाव में उक्त चीजों का इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। उनकी टीमें दिन रात हर चीज पर नजर रख रही है। इसके लिए उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में इस समय इंटर स्टेट 47 नाके लगाए हुए हैं। इन पर पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों की टीमें तैनात की गई हैं जो कि लगातार हर चीज पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक 10547 लीटर अवैध शराब पकड़ी है। इसके अलावा 28 किलो भुक्की, 1.72 किलो अफीम, 2407.5 ग्राम हेरोइन, 40 ग्राम ड्रग पाउडर, स्मैक 20 ग्राम, नशे की गोलियां 52323, गांजा 4.45 किलो, नशे के टीके 2700 और 160 ग्राम चरस जब्त करने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा एक करोड़ से ज्यादा की नकदी, तीन किलोग्राम सिल्वर, 216 ग्राम सोना जब्त किया गया। डीसी ने साफ किया है कि चुनाव आचार संहिता तोड़ने के 32, एक्साइज एक्ट के तहत 112, एनडीपीएस के 54 और आईपीएस के तहत 4 और आर्म्स एक्ट के तहत 2 केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, डीसी ने बताया कि पेड न्यूज के पांच मामले सामने आए हैं। ऐसे में उम्मीदवारों के चुनाव में खर्च में 271464 रुपये जोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन

सी विजिल ऐप पर अब तक पहुंची 877 शिकायतें
जिला निर्वाचन आयोग ने चुनाव से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई के लिए एक सी विजिल ऐप शुरू किया है। इस ऐप पर एक महीने में 877 शिकायतें आई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने दावा किया है कि आधे घंटे में उक्त शिकायतों का निपटारा कर दिया गया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास चुनाव को लेकर कोई शिकायत है तो तुरंत ऐप पर भेजें। उक्त ऐप पर 24 घंटे सुनवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के थानों में पहुंचे 98 फीसदी लाइसेंसी हथियार
वीआईपी जिले में कुल 8949 लोगों के पास लाइसेंसी हथियार हैं। इनमें से 8932 लोगों के हथियार चुनाव की वजह से थानों में जमा हो चुके हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बैंकों, शोरूम और अन्य सुरक्षा एजेंसियों में तैनात 741 लोगों को हथियार रखने की मंजूरी दी गई है। हालांकि उनकी टीमें हर चीज पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed