फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cash stolen by breaking donation box in Shahimajra temple

Mohali News: शाहीमाजरा के मंदिर में दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी

Sun, 17 Nov 2024 03:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Cash stolen by breaking donation box in Shahimajra temple
मोहाली। गांव शाहीमाजरा स्थित श्री सनातन धर्म एवं विश्वकर्मा मंदिर में शुक्रवार की रात दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी हो गई। चोर मंदिर में दाखिल होकर दानपात्र तोड़कर करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए है। जब मंदिर में सुबह सेवादार आया तो देखा कि मंदिर का दानपात्र टूटा पड़ा था। उसने सूचना तुरंत मंदिर के पुजारी इंद्रमणि को दी जो कि मंदिर के ऊपर ही रहते हैं। इसके बाद पुजारी ने मंदिर कमेटी को सूचित किया। मंदिर कमेटी के सदस्य रामकुमार शाहीमाजरा ने बताया कि चोर मंदिर के पिछली ओर की दीवार से छत पर चढ़कर मंदिर में आने वाली सीढि़यों से अंदर में घुसे और चोरी करके ले गए। सूचना पर थाना फेज-1 पुलिस पहुंची और जांच की। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद पड़े हैं। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की है, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मंदिर कमेटी को कहा कि सीसीटीवी कैमरे तुरंत चलाए जाएं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed