फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   case registered

Mohali News: पीजीआई में नौकरी का झांसा देकर बनाए संबंध, केस दर्ज

Thu, 23 Mar 2023 02:09 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 23 Mar 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
case registered
पीजीआई में नौकरी का झांसा देकर बनाए संबंध, केस दर्ज
विज्ञापन

नयागांव में किराए के कमरे में पति-पत्नी के तौर पर रहते थे दोनों, नहीं लगवाई नौकरी

संवाद न्यूज एजेंसी
नयागांव। पीजीआई में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से संबंध बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला ने थाना यमुनानगर, हरियाणा को शिकायत दी थी। हरियाणा पुलिस ने इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर नयागांव पुलिस स्टेशन को भेज दी है। नयागांव पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान राहुल और उसके पिता अभय राम निवासी पीजीआई परिसर, चंडीगढ़ के रूप में हुई है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भतीजे के जन्मदिन पर उसकी मुलाकात राहुल से हुई थी। इस दौरान उसने कहा कि वह उसे पीजीआई चंडीगढ़ में नौकरी लगवा देगा। इसके बाद फोन पर दोनों में बातचीत होने लगी। कुछ समय बाद राहुल ने उसके साथ शादी करने के बारे में कहा। इसके बाद वह उसे नयागांव में किराए के कमरे में ले आया। यहां पर वह पति-पत्नी के तौर पर रहने लगे। यहां राहुल के माता-पिता और रिश्तेदार भी आते रहते थे। काफी समय तक आरोपी उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा, लेकिन अब आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। वहीं, अब वह उसे जान से मारने की धमकियां भी दे रहा है। इस पर उसने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed