फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case registered for possession and theft of NRI's property in Mohali

Mohali News: मोहाली में एनआरआई की संपत्ति पर कब्जा और चोरी का मामला दर्ज

Tue, 24 Feb 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Case registered for possession and theft of NRI's property in Mohali
मोहाली। ऑस्ट्रेलिया निवासी एक एनआरआई के दुकानों और कमरों का ताला तोड़कर कब्जा करने और सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस एनआरआई विंग के निर्देश पर की गई है। रंजीत सिंह निवासी गांव ननहेडियां जिला मोहाली हाल निवासी ऑस्ट्रेलिया ने एडीजीपी एनआरआई विंग को शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में उन्होंने गांव चनालों में 800 वर्ग गज में बनी दो दुकानों और चार कमरों वाली संपत्ति 8 लाख 38 हजार 500 रुपये में खरीदी थी। संपत्ति की रजिस्ट्री उनके नाम है।
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन भी उनके नाम पर है। 18 नवंबर 2025 को उनके दोस्त ने सूचना दी कि भूपिंदर सिंह, उसकी बेटी रुपिंदर कौर और अन्य ने दुकानों और कमरों के ताले तोड़कर कब्जा कर लिया है। अंदर रखा सामान भी चोरी कर लिया है। शिकायत की प्रारंभिक जांच थाना एनआरआई मोहाली ने की। इसकी रिपोर्ट एडीजीपी कार्यालय भेजी गई। कानूनी राय के बाद आरोपियों भूपिंदर सिंह निवासी गांव चनालों और रुपिंदर कौर निवासी गांव तीड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एएसआई सोहन सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed