फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case registered for collecting more amount from shopkeepers than panchayat slip

दुकानदारों से पंचायत की पर्ची से अधिक रकम वसूलने पर केस दर्ज

Thu, 20 Oct 2022 02:13 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 02:13 AM IST
विज्ञापन
Case registered for collecting more amount from shopkeepers than panchayat slip
मोहाली। गांव बलौंगी की पंचायती जमीन पर लगने वाली मंडी दुकानदारों से पंचायत की पर्ची से अधिक रकम वसूलने का मामला सामने आया है। बलौंगी थाने की पुलिस ने इस मामले में ब्लॉक विकास एवं पंचायत अफसर बलौंगी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए करीब दस लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपियों में अंग्रेज, ब्राह्मण राजू सर्विस स्टेेशन वाला और भाग सिंह समेत अज्ञात 15 लोग शामिल हैं। अपनी शिकायत में अधिकारी ने बताया कि कुछ समय पहले बलौंगी में हुए आम इजलास के दौरान कुछ लोगों ने यह मामला उठाया कि गांव में लगती मंडी जो पर्ची काटी जाती है उसमें धोखाधड़ी की जाती है। उन्होंने सुझाव दिया था कि इस काम के लिए एक कमेटी बनाई जाए। इसके बाद 12 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई थी। इसके बाद से कमेटी ही यह काम कर रही थी। इसी तरह बलौंगी की पंचायती जमीन पर रोजाना लगने वाली मंडी के दुकानदारों ने आरोप लगाया था कि पंचायत की पर्ची काट जो रकम वसूली जाती है, उसे दो तीन गुना बढ़ा दिया गया है। जबकि पर्ची पहली वाली रकम की मिलती है। इसके बाद विधायक तक यह मामला पहुंचा था। इसके बाद पंचायत विभाग ने मामले की जांच की और इस दिशा में कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि यह गंभीर मामला है। इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। इसमें जो भी आरोपी शामिल रहेंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कोई राहत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed