{"_id":"6a402f24ac7abdb2630f5126","slug":"case-registered-against-three-for-serving-hookah-to-youths-at-a-bar-mohali-news-c-71-1-mli1017-144085-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बार में युवकों को पिला रहे थे हुक्का, तीन पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बार में युवकों को पिला रहे थे हुक्का, तीन पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर ब्य्रू स्टेट बीयर बार में युवाओं को प्रशासन की बिना मंजूरी हुक्का पार्टी आयोजित करने का मामला सामने आया है। इसका पता चलने के बाद पुलिस ने बार में छापा मारकर वहां चल रही हुक्का पार्टी को बंद करवाया।
इसके अलावा कार्रवाई कर तीन लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने की है। पंजाब सरकार नशे के खात्मे के लिए युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत नौजवानों को नशा छुड़वा रही है। जीरकपुर में बार के मालिक प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर गैरकानूनी वारदातों को सरेआम अंजाम दे रहे हैं। वीरवार रात पुलिस पार्टी सको सूचना मिली कि ब्य्रू स्टेट बार के अंदर प्रशासन की मंजूरी बिना नौजवानों को हुक्का पिलाया जा रहा है।
यह पता चलने के बाद पुलिस पार्टी ने बार में छापा मारकर कार्रवाई को अंजाम दिया और मौके पर पुलिस अधिकारियों ने बार मालिक से इस संबंधी मंजूरी दिखाने को कहा, परंतु बार के प्रबंधक ऐसी कोई मंजूरी दिखाने में असमर्थ रहे। पुलिस ने बार प्रबंधक गणेश मेहरा, अजय सिंह और अमृत गर्ग खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही बार प्रबंधकों को निर्देश दिए कि अगर प्रशासन की अनुमति बिना किसी तरह का नशीले पदार्थ का सेवन करवाया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।