फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case registered against Maharashtra couple for fraud of Rs 25 lakh

Mohali News: 25 लाख की धोखाधड़ी के मामले में महाराष्ट्र के दंपती पर केस दर्ज

Tue, 17 Dec 2024 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Case registered against Maharashtra couple for fraud of Rs 25 lakh
मोहाली। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 में स्थित एक फैक्टरी के मालिक अजय कुमार ने महाराष्ट्र के दंपती पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस मामले में मटौर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान राधा कृष्णा रामा खंडागले और उनकी पत्नी सुनंदा राधा कृष्णा खंडागले के रूप में हुई है। पीड़ित अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2023 में राधा कृष्णा रामा खंडागले ने एक तेल प्लांट लगाने के लिए दो टेंडर निकाले थे। इसके लिए खंडागले से संपर्क करके टेंडर लेने के लिए 2-3 बार पुणे गए और फिर मार्च 2024 में उन्होंने कहा कि 32 करोड़ रुपये का टेंडर है, लेकिन कागजात भेजने से पहले उन्हें अपने चल रहे प्लांट का निरीक्षण कराना होगा। इसके बाद 12 से 14 मार्च के बीच खंडागले पत्नी और एक महिला साथी के साथ बीकानेर के एक प्लांट का दौरा करने आया। अजय कुमार ने उनके आने-जाने का इंतजाम किया, लेकिन जब वे आए तो पाया कि सोसाइटी का कोई चेयरपर्सन और सेक्रेटरी उनके साथ नहीं था। फिर 10 अप्रैल को टेंडर खुला और उनकी कंपनी को टेंडर मिलने की संभावना जताई गई। इस दौरान खंडागले ने कहा कि सरकारी रजिस्ट्रार सिक्योरिटी के बिना टेंडर नहीं दे सकते तो उन्होंने दोनों टेंडर के लिए 10-10 लाख रुपये सोसाइटी के खाते में जमा कर दिए। इसके बाद भी जब टेंडर नहीं मिला तो अजय को शक हुआ और वह पुणे गए और सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट से यह पता चला कि खंडागले की सोसाइटी पर ऑडिट एतराज लगा था और उन्हें फंड नहीं मिल सकता। जब अजय ने खंडागले से पैसे वापस मांगे तो उसने गालियां देते हुए धमकाया कि वह पैसे वापस नहीं करेगा। इसके बाद अजय ने पुलिस में शिकायत दी और अब पुलिस ने जांच कर दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed