फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case registered against eight for taking hostage

Mohali News: बंधक बनाने के आरोप में आठ के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 28 Jun 2024 05:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Case registered against eight for taking hostage
जीरकपुर। फतेहाबाद हरियाणा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर उसके भाई को पैसे के लेनदेन के मामले में जीरकपुर के एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जिन लोगों के नाम बताए हैं, उनमें मोहित कुमार निवासी गांव केलनियां जिला सिरसा, रवि कुमार वासी गांव साहिबजादा अजीत सिंह नगर, राजिंदर कुमार और पांच अज्ञात शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मनदीप सिंह निवासी गांव हजरावां, जिला फतेहाबाद हरियाणा ने बताया कि 22 जून को दोपहर करीब 2 बजे उसके भाई संदीप ने उसे फोन कर बताया कि मोहित कुमार और रवि कुमार ने पैसों के हिसाब-किताब के लिए जीरकपुर के मैक्सस प्लाजा प्रोजेक्ट स्थित एक फ्लैट में बुलाया था। उन्होंने बताया कि फ्लैट में पहले से ही चार-पांच लोग बैठे हुए थे। जिन्होंने उनसे कहा था कि वे उनके भाई संदीप कुमार और उसके पार्टनर को तब तक बंधक बनाकर रखेंगे, जब तक वह उन्हें पैसे नहीं दे देता। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ देर बाद उनके भाई का फोन बंद आने लगा। जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिस पर जांच अधिकारी अश्वनी कुमार ने फ्लैट पर छापा मारकर संदीप को मोहित और उसके साथियों के चंगुल से छुड़ाया और मौके पर मौजूद आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले में चार लोगों की कोई भूमिका न होने के कारण उन्हें वापस भेज दिया गया है, जबकि पुलिस ने मोहित कुमार, रवि कुमार, राजिंदर कुमार और स्मार्ट कंबोज को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed