फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case registered against Delhi BJP leader in Mohali

दिल्ली के भाजपा नेता पर मोहाली में केस दर्ज

Fri, 08 Apr 2022 07:21 PM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Case registered against Delhi BJP leader in Mohali
मोहाली। दिल्ली के एक भाजपा नेता ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का फर्जी वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर डाला था। ऐसा करने के आरोप में भाजपा नेता नवीन जिंदल के खिलाफ थाना फेज-11 में केस दर्ज किया है। आरोपी पर इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एक्ट-2000 की धारा 66 समेत कुल सात धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि इस संबंधी जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

थाना फेज-11 पुलिस को वकील गुरभेज सिंह ने शिकायत देकर बताया कि वह आम आम आदमी पार्टी के समर्थक हैं। उन्होंने नवीन कुमार जिंदल की तरफ से ट्विटर हैंडल पर शेयर किया अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो देखा। उस वीडियो में उन्हें मीडिया चैनल को इंटरव्यू देते हुए दिखाया गया था। इस वीडियो से छेड़छाड़ की थी। यह सारी कोशिश अरविंद केजरीवाल की छवि को खराब करने की कोशिश के तहत की गई। उन्होंने ट्विटर हैंडल का सारा विवरण भी अपनी शिकायत के साथ पुलिस को सौंपा था।
विज्ञापन

पंजाब में सरकार बनने के बाद दिल्ली के नेताओं पर तीसरा केस दर्ज
पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद दिल्ली के भाजपा नेताओं पर यह तीसरा केस दर्ज हुआ है। इससे पहले दो केस स्टेट साइबर सेल में दर्ज हुए हैं। इनमें एक केस दिल्ली के भाजपा नेता तेजिंदरपाल सिंह बग्गा व दूसरा केस प्रीति गांधी पर दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद नवीन जिंदल ने कहा कि यह फर्जी मुकदमा है। उन्हें पंजाब मिल गया तो वे पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं। वह ऐसे मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं और रोज ऐसे ही पोल खोलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीस सेकंड का है यह वीडियो
नवीन जिंदल ने अरविंद केजरीवाल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि आखिर इनका सच बाहर आ गया। यह मात्र तीस सेकंड का वीडियो है। इसमें अरविंद केजरीवाल एक टीवी चैनल को इंरटव्यू देते दिख रहे हैं। इसमें अरविंद केजरीवाल पत्रकार को बता रहे हैं कि पहले मुख्यमंत्री के पास पैसा जाता था। विभिन्न विभागों से पैसे इकट्ठे होकर जाते थे, लेकिन अब सारे पैसे लेते हैं। वह खुद भी पैसे लेते हैं, भगवंत मान, मंत्री और एमएलए भी पैसे लेते हैं। पंजाब में तहसीलदारों की बैठक हुई जिसमें तह हुआ कि पैसे नीचे से भी लो और ऊपर भी पहुंचाने है। इसी को आधार मानकर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed