फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case registered against Chandigarh Police personnel involved with Punjab Police at Nayagaon block

नयागांव में नाके पर पंजाब पुलिस से उलझी चंडीगढ़ पुलिस कर्मी पर केस दर्ज

Mon, 27 Apr 2020 02:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Case registered against Chandigarh Police personnel involved with Punjab Police at Nayagaon block
मोहाली। कोरोना महामारी के चलते लगे कर्फ्यू के दौरान नयागांव में नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों से गाली गलौच और दुर्व्यवहार करने वाली चंडीगढ़ महिला पुलिस की कर्मी पर नयागांव थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आरोपी चंडीगढ़ महिला पुलिस कर्मी की पहचान ऊषा के रूप के रूप में हुई। नयागांव के एसएचओ की शिकायत पर ही यह कार्रवाई की गई है। महिला पुलिस मुलाजिम पर सरकारी काम में बाधा डालने, मुलाजिमों से उलझने, डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। एसएचओ का कहना है कि पंजाब पुलिस की ओर से आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नयागांव की पुलिस ने अपनी शिकायत में लिखा है कि 16 अप्रैल को पुलिस ने नयागांव थाने के एरिया में स्पेशल नाका लगाया हुआ था। इस नाके की अगुवाई एसआई रजनी कर रही थीं। इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस की एक महिला पुलिस मुलाजिम अपने स्कूटर पर आई और नाके पर तैैनात पुलिस मुुलाजिमों से उलझ गई। इतना ही नहीं इस दौरान वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने उसका वीडियो भी बना लिया था, जो कि बाद में वायरल हो गया था। 2 मिनट 47 सेकेंड के इस वीडियो में एक्टिवा सवार एक महिला कांस्टेबल नाके पर तैनात पंजाब पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार करती हुई दिख रही है। वीडियो वायरल होते ही चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले को तुरंत संज्ञान में लिया और इसके बाद उसकी ट्रांसफर कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस तरह का यह पहला मामला है, जिसमें चंडीगढ़ के किसी पुलिस मुलाजिम पर लॉकडाउन के बीच नाके पर पुलिस कर्मियों से गलत व्यवहार करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। पंजाब पुलिस ने अन्य लोगों से अपील की है कि कर्फ्यू नियमों का पूरा पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed