फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case registerd for the uprooting of BJP leader's tents and tearing of posters

भाजपा नेता के टेंट उखाड़ने और पोस्टर फाड़ने पर केस

Tue, 16 Feb 2021 02:14 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Case registerd for the uprooting of BJP leader's tents and tearing of posters
मोहाली। शहर में रविवार को हुए मतदान के दौरान दो जगह विवाद होने के मामले सामने आए हैं। एक जगह जहां बीजेपी नेता के पोस्टर फाड़ने, टेंट उखाड़ने व गाली गलौच का मामला था। तो दूसरी जगह एक व्यक्ति को खुद ही पैसे पकड़ा उसे चुनाव में कैश बांटने का आरोप लगाकर मारपीट की गई। दोनों मामलों में पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया, जबकि एक मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पहला मामला खरड़ निवासी तेगबीर सिंह ढिल्लों की शिकायत पर मटौर थाने में दर्ज हुआ है। इस मामले में पुलिस ने नेता विक्की मिंडूखेड़ा के अलावा तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों पर हमला करने, अश्लील हरकतें करने व आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह किसी निजी काम के लिए सेक्टर 71 गया था। जब वह मकान नंबर 1101 के पास पहुंचा तो विक्रम उर्फ विक्की मिंडूखेड़ा ने उसे रोक लिया और उससे इलाके में आने के उद्देश्य पूछा। इसी बीच विक्की ने उसे जबरदस्ती कुछ पैसे पकड़ा दिए। साथ ही कहने लगा कि मैं मतदाताओं को पैसे बांट रहा हूं। जब मैंने विरोध किया तो विक्की ने अपने दो से तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। अभी तक पुलिस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

दूसरा मामला सोहाना थाने के अधीन आने वाले क्षेत्र का है। वार्ड-31 से भाजपा उम्मीदवार राखी पाठक के पति सुरेश पाठक द्वारा दी गई शिकायत बताया गया है कि चुनाव के दौरान कुछ लोग किसानों के रूप में उनके बूथ पर आए और उन्हें धमकाया। इस दौरान उनके साथ छेड़छाड़ भी की गई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सोहाना पुलिस ने तरलोचन सिंह, बलविंदर सिंह, उधम सिंह, अवतार सिंह, सरबजीत सिंह और सतिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed