{"_id":"5eda8be48ebc3e9c9a5fcebf","slug":"case-filed-on-complainant-people-surrounded-police-station-mohali-news-pkl3772810138","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत करने वाले पर ही दर्ज किया केस, लोगों ने घेरा पुलिस थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत करने वाले पर ही दर्ज किया केस, लोगों ने घेरा पुलिस थाना
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 की अंब साहिब कॉलोनी में कुछ समय पहले दो गुटों में हुए झगड़े को लेकर पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई थी। पुलिस की कार्रवाई से आहत एक गुट के लोगों ने शुक्रवार को फेज-11 थाने के बाहर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग थाने के बाहर जुटे हुए थे। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने घर में घुुसकर गिरधारी लाल से मारपीट की गई थी। जिसमें वह घायल हो गए थे। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी। लेकिन पुलिस ने उलटा उन पर ही केस दर्ज कर दिया था और जेल भेज दिया था।
इस मौके पर पीड़ित गिरधारी लाल की पत्नी मुन्नी ने बताया कि शराब का कारोबार करने वाले कॉलोनी के एक व्यक्ति ने उनके घर में अंदर दाखिल होकर उसके पति से मारपीट की और अपशब्द तक कहे। इसके साथ ही कॉलोनी में न रहने की धमकी भी दी। जबकि पुलिस ने उनके परिवार पर ही केस दर्ज कर लिया है। इस मौके पर वाल्मीकि समाज के चेयरमैन गुरचरन सिंह, प्रधान राहुल कुमार कौशल, एडवोकेट राजिंदर मरदाना और लव कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।
थाना फेज-11 के एसएचओ जगदीप सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस ने बयानों के और मेडिकल के आधार पर ही कार्रवाई की है।