{"_id":"6439bc106bec3a7fce0a6185","slug":"case-filed-against-two-for-raping-minor-blackmailing-obscene-photos-mohali-news-c-16-1-114997-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींच ब्लैकमेल करने में दो पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींच ब्लैकमेल करने में दो पर केस दर्ज
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींच ब्लैकमेल करने में दो पर केस दर्ज
चडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-31 थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर केस जीरकपुर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसीजीरकपुर। नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर और अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-31 थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर जीरकपुर थाने में भेजी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान अजय और सबदर के रूप में हुई है। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी दोस्ती अजय के साथ जनवरी, 2023 में हुई थी। इसके बाद हम दोनों आपस में सोशल मीडिया के जरिये बात करने लगे थे और हम दोनों जीरकपुर में निजी अस्पताल के बाहर पहली बार मिले और वापस चले गए। इसके बाद 14 फरवरी को वह दोबारा उसी जगह मिले और आरोपी अजय ने कहा कि चलो घूमने चलते हैं। इसके बाद आरोपी पीड़िता को एक होटल में ले गया। यहां उसने युवती से शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा, लेकिन उसके मना करने पर वह उसे वापस छोड़ आया। इसके बाद 27 फरवरी को अजय ने युवती को दोबारा मिलने के लिए जीरकपुर बुलाया और होटल में ले जाकर शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उनकी फोन पर बातचीत चलती रही।
इसके बाद 14 मार्च, 2023 को उसने युवती को दोबारा जीरकपुर बुलाया और उसी होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान सबदर नामक एक युवक होटल के कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर आ गया और उनकी अश्लील फोटो खींचकर उन्हें बदनाम करने की धमकी देने लगा। इसके बाद सबदर ने अजय को कमरे से बाहर भेज दिया और लड़की को बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को पता चला कि आरोपी अजय शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। इसके बाद पीड़ित लड़की ने चंडीगढ़ सेक्टर-31 थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। यहां से पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई के लिए जीरकपुर थाने में भेज दी। जीरकपुर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।