फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against those who blocked the Chandigarh-Ludhiana highway in front of CU

सीयू के सामने चंडीगढ़-लुधियाना हाईवे पर जाम लगाने वालों पर केस दर्ज

Wed, 22 Sep 2021 01:56 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Case filed against those who blocked the Chandigarh-Ludhiana highway in front of CU
मोहाली। चंडीगढ़-लुधियाना हाईवे पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडुआं के सामने रविवार को जाम लगाने के मामले में थाना सदर खरड़ की पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। अभी तक आरोपी फरार हैं। पुलिस इलाके में लगे कैमरों से आरोपियों की पहचान करने में लगी हुई है। इस मामले में पुलिस ने सब इंस्पेक्टर चरनजीत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि रविवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में ड्राइवर के पदों की भर्ती की परीक्षा के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में मौजूद थे। पेपर का समय सुबह 10 से 11 बजे तक था। पेपर के बाद कॉलेज के सामने से गुजरने वाले हाईवे पर सुबह साढ़े 11 बजे करीब 350 युवाओं ने यातायात जाम लगा दिया। इस कारण वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। काफी देर तक लोग परेशान होते रहे। उक्त लोग किसी की भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में उक्त पर लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। बता दें कि पहले ही साफ है कि किसी भी रोष प्रदर्शन में सड़क पर जाम नहीं लगाया जा सकता है। मोहाली में कई नामी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं पर केस दर्ज हो चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed