फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against soldier for raping 19-year-old girl

19 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में फौजी पर केस दर्ज

Sun, 03 Apr 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Case filed against soldier for raping 19-year-old girl
डेराबस्सी। पुलिस ने जीरकपुर के नजदीक एक गांव निवासी 19 वर्षीय लड़की को विवाह का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में एक फौजी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान भारतीय सेना में फौजी बलविंद्र सिंह निवासी गांव धर्मगढ़ लालड़ू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जीरकपुर कुलबीर सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की ने उनको शिकायत दी थी कि उसकी आरोपी के साथ पहचान इंस्टाग्राम ऐप के जरिये हुई थी। इसके कुछ दिन बाद उसके साथ रोजाना बातचीत होने लगी। इसके साथ ही उसकी बलविंद्र सिंह के साथ अच्छी दोस्ती हो गई थी। इस दौरान फौजी ने उसके साथ विवाह करने का झांसा देकर डेराबस्सी और जीरकपुर के होटलों में शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन इसके बाद जब विवाह करने के लिए कहा गया तो आरोपी इससे मुकर गया। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed