फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against friend youth for forcing and assaulting girl in hotel

होटल में युवती से जबरदस्ती और मारपीट के आरोप में दोस्त युवक पर केस दर्ज

Mon, 04 Oct 2021 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Case filed against friend youth for forcing and assaulting girl in hotel
नयागांव। शहर के निजी होटल में ठहरी एक युवती से उसके दोस्त ने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद होटल के स्टाफ ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवती के दोस्त को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जॉन नामक युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती गुड़गांव निवासी है और दिल्ली में एक निजी कंपनी में जॉब करती है। किसी काम के सिलसिले में वह कई दिन से चंडीगढ़ में है और नयागांव में एक निजी होटल में रूम लेकर रह रही थी।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह किसी काम से बाहर गई थी और देर रात अपने रूम पर पहुंची तो देखा कि उसका दोस्त जॉन उसके रूम में बैठकर बीयर पी रहा था और रूम के बाहर जॉन का भाई और उसका दोस्त निक्कू खड़ा हुआ था। जब वह अपने रूम में दाखिल हुई तो जॉन ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, जिसका युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद युवती की चिल्लाने की आवाज को सुनकर होटल के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए जीएमएसची सेक्टर-16 चंडीगढ़ के अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां से बाद में युवती के कहने पर उसे मोहाली के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि युवती के मुंह, गर्दन और हाथों पर चोट के गंभीर निशान हैं। इसके बाद पुलिस ने युवती की शिकायत पर उसके दोस्त जॉन के खिलाफ मारपीट की धाराओं तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed