फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against four people of father-in-law's family for fighting with daughter-in-law

Mohali News: बहू से मारपीट में ससुर परिवार के चार लोगों पर केस दर्ज

Mon, 08 May 2023 01:55 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Mon, 08 May 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four people of father-in-law's family for fighting with daughter-in-law
बहू से मारपीट में ससुर परिवार के चार लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। पुलिस ने बहू के साथ मारपीट करने के आरोप में ससुर परिवार के चाल लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में शिकायतकर्ता का पति, ससुर व ननद व अन्य शामिल हैं। पुलिस को वाणी सिंह पत्नी अक्षय कुमार निवासी कलगीधर एनक्लेव बलटाना ने बताया कि उसकी शादी 2021 में अक्षय करोल निवासी शिमला (हिमाचल प्रदेश) के साथ हुई थी। उनका 13 महीने का एक बच्चा भी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका पति उसे शिमला वाले घर में नहीं रखता था। उसे बलटाना में स्थित मकान की चाबी दी हुई थी। कुछ दिन पहले वह अपनी माता के साथ उक्त मकान में रहने के लिए आई थी। इसके बाद से उसका ससुर परिवार उक्त मकान को खाली करने का दबाव बना रहा था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके पास रहने के लिए कोई ओर अन्य प्रबंध न होने के कारण वह मकान खाली नहीं कर रही थी। इसके चलते उसके पति अक्षय करोल, ननद कनिका करोल और उनके कुछ अज्ञात साथियों उसके साथ मारपीट करते हुए घर से निकालने की कोशिश की। पुलिस ने वाणी सिंह की शिकायत पर उक्त आरोपियों के खिलाफ मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed