फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against company and two government departments in case of death of two employees during gutter cleaning

गटर की सफाई के दौरान हुई दो मुलाजिमों की मौत के मामले में कंपनी व दो सरकारी विभागों पर केस दर्ज

Tue, 20 Jul 2021 02:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Case filed against company and two government departments in case of death of two employees during gutter cleaning
मोहाली। फेज-8 में सीवरेज लाइन के गटर को साफ करते समय गैस चढ़ने से हुई दो लोगों की मौत के मामले में थाना फेज-8 की पुलिस ने निजी कंपनी एचपी गुलेरिया कंस्ट्रक्शन बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड एवं इंटीरियर्स और गमाडा व सीवरेज एवं सैनिटेश्न विभाग के अज्ञात मुलाजिमों और अधिकारियों के खिलाफ धारा-304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मृतक हरपाल सिंह की पत्नी बलजिंदर कौर ने पुलिस को बताया हैै कि उसका पति वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन डिपार्टमेंट मोहाली में ठेके पर काम करता था। उसने उक्त निजी कंपनी के साथ लगती मेन रोड जो कि फेज-7 कुंभड़ा लाइट प्वाइंट की तरफ जाती है। उसने निजी तौर पर ठीक करने का काम किया था। उसके पति की मौत सीवरेज का काम करते समय हुई है। विभाग की अनदेखी से यह हादसा हुआ है। विभाग ने कंपनी और संबंधित विभागों के अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जबकि दूसरे मृतक गगन के चाचा के बयान पर दर्ज किए गए हैं। इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। हालांकि पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि जिन दो मुलाजिमों की मौत हुई है उन्हें गटर की सफाई करने किसने भेजा था और किस विभाग और अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है। जल्द ही इस मामले की गहराई से पड़ताल की जाएगी। जो भी लोग जिम्मेदार होंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed