फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against ASI for taking bribe of Rs 15000

Mohali News: एएसआई के खिलाफ 15000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में केस दर्ज

Thu, 19 Sep 2024 08:48 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 08:48 PM IST
विज्ञापन
Case filed against ASI for taking bribe of Rs 15000
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरड़। विजिलेंस ने मोहाली के थाना सदर खरड़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) कर्मवीर सिंह के खिलाफ 15000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस कर्मचारी के खिलाफ मलोया कालोनी, चंडीगढ़ निवासी सुखविंदर सिंह ने मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर शिकायत दी थी। इसकी जांच के आधार पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि एएसआई ने थाना सदर खरड़ में दर्ज मामले में रिश्तेदारों की जमानत के बदले 15,000 की रिश्वत ली थी। जांच के दौरान शिकायत में 15000 रुपये की रिश्वत के आरोप सही पाए गए हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस ने मोहाली में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed