फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against accused for fraud of lakhs of rupees

लाखों रुपये की धोखाधड़ी में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 19 Sep 2020 01:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Case filed against accused for fraud of lakhs of rupees
मोहाली। जिला पुलिस ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान चंद्र भूषण तुली के रूप में हुई है। पुलिस ने तुली के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। जिला पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि वरिन्दर कुमार निवासी सेक्टर-69, मोहाली ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके दोस्त चंद्र भूषण तुली और उसकी पत्नी ने उसके घर से उसके बेटे (वरुण मरवाहा) के नाम पर एक जमीन का सौदा किया था। जिसके कागज मेरे घर रखे हुए थे और इन कागजों के साथ कुछ ऐसे कागज भी पड़े थे। जिन पर वरुण ने खाली हस्ताक्षर किए हुए थे। जिनको उठाकर चंद्र भूषण तुली ने यह जमीन बेच दी। उन्होंने बताया कि जब मुझे इस बात का पता लगा तो मैंने उसके साथ जाकर बात की, तो तुली ने अपनी गलती मान ली और 35 लाख रुपये देने का वायदा किया। जिसके लिए उसने एक 10 लाख रुपए का चेक दिया था। लेकिन बाकी रकम 10 महीने बीतने पर भी नहीं दी।
विज्ञापन

इस पर वरिन्दर कुमार ने पुलिस को शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed