फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against 11 people on charges of prostitution, 6 arrested

देह व्यापार के आरोप में 11 लोगों पर केस दर्ज, 6 गिरफ्तार

Tue, 26 Jan 2021 02:35 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 11 people on charges of prostitution, 6 arrested
होटल में पकड़े गए देह व्यापार के आरोपी। - फोटो : MOHALI
जीरकपुर। स्थानीय पुलिस ने पटियाला रोड पर स्थित होटल क्राउन में छापा मारकर 11 लोगों के खिलाफ देह व्यापार के आरोप में केस दर्ज किया है। इनमें से 6 लोगों को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है और बाकी 6 मौके से फरार बताए जा रहे हैं। फरार व्यक्तियों को पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह छापा मार रही है।
विज्ञापन

इस मामले में थाना जीरकपुर के एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि पटियाला रोड पर होटल क्राउन में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस पर पुलिस की एक टीम ने बलविंदर सिंह की अगुवाई में होटल में छापा मारा तो वहां मौजूद विजय कुमार निवासी पटेल नगर निर्वाणा, परविंदर सिंह निवासी गांव हलिमवाला जिला फाजिल्का, एक युवती निवासी जालंधर, दीपक शर्मा निवासी सत्यम अपार्टमेंट्स जीरकपुर, रवि कुमार निवासी गोल्डन इस्टेट लोहगढ़, होटल मालिक सुरिंदर छिंदा निवासी गांव अड्डा झुगियां जीरकपुर, होटल मैनेजर अजय कुमार, जिस्म फिरोशी दलाल राहुल निवासी पंचकूला और जगदीप बराड़ निवासी बरनाला सहित कुल 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने मौके से विजय कुमार, परविंदर सिंह, एक युवती, दीपक शर्मा, विक्की शर्मा और रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। जबकि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापा मारा जा रहा है। इसके साथ ही गिरफ्तार किए गए सभी 6 आरोपियों को डेराबस्सी अदालत में पेश करने के बाद तीन दिन के रिमांड पर ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed