फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   case filed agaianst four includin bloc committe member in case of assault

मारपीट व अगवा करने के मामले में ब्लाक समिति मेंबर समेत चार पर केस

Sat, 19 Oct 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
case filed agaianst four includin bloc committe member in case of assault
कुराली। सिंघ भगवंतपुरा पुलिस ने स्कूटर मैकेनिक के साथ मारपीट करने व उसे अगवा करने के मामले में कार्रवाई करते हुए ब्लॉक समिति मेंबर सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं कुराली पुलिस ने इस मामले को लेकर ही दूसरे पक्ष के घायल हुए व्यक्ति सहित दो लोगों के खिलाफ अलग से केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अस्पताल में दाखिल जगमोहन सिंह वासी पपराली ने बताया कि रात को अपने भाई परमजीत सिंह की दुकान से गांव पपराली वापस जाते समय सफेद रंग की कार में आए उसके गांव के ही कुछ व्यक्तियों ने हमला करके उसके साथ मारपीट की तथा उस पर जबरन लूट-खसूट और चोरी का जुर्म कबूल करने के लिए दबाव डालने लगे। उन्होंने पंचायती चुनाव की रंजिश को लेकर ही उसके साथ मारपीट की है। इस दौरान कार सवार उसे पिस्टल के दम पर गाड़ी में जबरन बिठाकर कुराली में स्थित एक पेट्रोल पंप पर ले गए। वहां पहले से बैठे कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। वहां पर भी जबरन उससे चोरी का जुर्म कबूल करने तथा डिप्टी कमिश्नर रूपनगर के पास चल रहे पंचायती केस की गवाही से मुकरने के लिए दबाव डालने लगे। सहमत न होने पर उसे मारने की धमकियां भी दीं।
विज्ञापन

इस दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने मारपीट और अगवा के बारे में उसके घर में सूचना दी जिसके बाद उसके पारिवारिक सदस्यों ने कुराली पुलिस को सूचना दी तथा कुराली पुलिस उसे कुलदीप सिंह और उसके साथियों से छुड़वाकर सिटी थाने लेकर आए। घायल जगमोहन सिंह को शहर के सरकारी सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ के सेक्टर 32 अस्पताल में भेज दिया। जगमोहन सिंह के बयान पर पुलिस ने दोषी गुरप्रीत सिंह, गुरबाज सिंह, कुलदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोष झूठे, जगमोहन ने मेरे पेट्रोल पंप के सेल्जमैन से की हाथापाई
दूसरी तरफ इस मामले में नामजद किए पपराली के ब्लॉक समिति मेंबर कुलदीप सिंह ने सभी दोषों को नकारते हुए कहा कि जगमोहन सिंह ने उनके पंप पर तेल डलवाने के बाद पंप के सेलजमेन के साथ हाथापाई की। इस दौरान वह उससे 1200 रुपये भी छीन कर फरार हो गया। इस संबंधी तुरंत कुराली पुलिस को सूचित किया तो कुराली पुलिस ने जगमोहन सिंह और मनदीप सिंह नामक दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिटी कुराली के एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया है तथा मामले की संबंधी आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed