{"_id":"66aae3379aab455c6603edf6","slug":"cars-occupy-roads-and-footpaths-how-will-people-walk-on-foot-mohali-news-c-16-pkl1016-481288-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सड़कों और फुटपाथ पर कारों का कब्जा, पैदल कैसे चलेंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सड़कों और फुटपाथ पर कारों का कब्जा, पैदल कैसे चलेंगे लोग
विज्ञापन
मोहाली। शहर की सड़कों के किनारों पर बनाए गए फुटपाथों को लोगों के पैदल चलने की सुविधा के लिए बनाया गया है। लेकिन शहर के निजी मॉल्स में शॉपिंग करने आने वाले लोग और मॉल्स के दुकानदार तक अपने वाहन पार्किंग में खड़े न करके फुटपाथों पर ही खड़े कर रहे हैं। इससे पैदल चलने वाले लोगों का रास्ता रुक जाता है और यहीं कारण है कि सड़क से गुजरने वाले ट्रैफिक के लिए सड़क छोटी पड़ जाती है। वहीं, न तो ट्रैफिक पुलिस की इनका चालान करती है और न ही प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई की जाती है। सेक्टर-67 में स्थित शहर के नामी मॉल सीपी-67 के सामने फुटपाथ से लेकर सड़क पर तक वाहनों को पार्क किया जा रहा है। शाम को यहां सैकड़ों वाहनों को पार्क कर दिया जाता है, ऐसे में यहां से वी रोड पर वाहनों का निकलना तक मुश्किल हो जाता है। मॉल्स के बाहर खड़े वाहनों की वजह से पैदल चलने वालों से लेकर अन्य वाहन चालकों को जाम जैसे हालातों का सामना करना पड़ रहा है।
सेक्टर-68 में स्थित सेबिज स्क्वेयर के बाहर सड़क से लेकर फुटपाथ तक प्रतिदिन सुबह करीब 300-400 वाहन अवैध तरीके से खड़े किए जाते हैं। इसके कारण सड़क पर चलने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। फेज-8 में स्थित पुडा भवन में अपने निजी कार्य के लिए आने वाले लोग सड़क पर ही अपने वाहन खड़े करते हैं। सेक्टर-70 में स्थित होमलैंड और जुबली वॉक के बाहर भी यहीं आलम है, यहां लोगों की ओर से अपने वाहन सड़क पर ही पार्क किए जाते हैं। इस वजह से यहां घंटों तक जाम लगा रहता है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मॉल-होटल के बाहर 24 घंटे खड़े रहते हैं वाहन
शहर के मॉल, होटल, सरकारी, गैर-सरकारी संस्थानों से लेकर मार्केटों के बाहर सड़कों और फुटपाथों पर 24 घंटे करीब 10 हजार से भी अधिक वाहन खड़े रहते हैं। इस वजह से शहर में जाम के हालात बने रहते हैं।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस करे कार्रवाई
लोगों का कहना है कि सड़क गलत तरीके से वाहन पार्क करने वालों का ट्रैफिक पुलिस को चालान करना चाहिए। शहर में यह मुहिम चलाई जाए तो जाम जैसे हालात ही सामने नहीं आएंगे और सड़कों फुटपाथों पर लोग आवाजाही कर सकेंगे।
कोट्स
शहर में गलत तरीके से जो भी वाहन पार्क किए जाते हैं अधिक से अधिक संख्या में उन वाहनों का चालान किया जाता है। शहर में गाड़ियों की संख्या अधिक है संस्थान के लोग पार्किंग की व्यवस्था करते नहीं है। ट्रैफिक पुलिस की और से अधिक से अधिक चालान करने की कोशिश की जाती है। -महेश सैनी, डीएसपी, ट्रैफिक पुलिस, मोहाली